2011 में नाटो की बमबारी ने लीबिया के राजकीय संस्थानों को तबाह कर दिया और देश को गृहयुद्ध की अवस्था में धकेल दिया। यह गृहयुद्ध आज भी जारी है, और इसके बीच, 10 सितंबर 2023 को, भूमध्यसागर के तट से उठे तूफ़ान डेनियल की वजह से देश के उपेक्षित वाडी डर्ना बांध ढह गए। लगभग 11,000 लोग मारे जा चुके हैं और 10,000 लोग लापता हैं। 2010 में, नाटो युद्ध से एक साल पहले, लीबियाई सरकार ने बांधों की मरम्मत के लिए धन आवंटित किया था। लेकिन जिस कंपनी को यह काम करना था, वह युद्ध के दौरान भाग गई। इसके बाद 2020 में इंजीनियरों ने बाँधों की मरम्मत की फिर से सिफारिश की, क्योंकि बाँध सामान्य वर्षा स्तर का प्रबंधन करने में भी सक्षम नहीं रहे थे; लेकिन उनकी सिफारिशों को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। नाटो पहले ही लीबिया को तबाह कर चुका था; और जो कुछ बचा था उसे अब तूफ़ान डेनियल ने ख़त्म कर दिया है।