आर्ट बुलेटिन | ट्राईकॉन्टिनेंटल: सामाजिक शोध संस्थान

मिट्टी और ख़ूनः लू शुन का क्रांतिकारी साहित्य, उनकी मृत्यु के नब्बे वर्ष बाद
सुनिए ‘Pioneers Who Open the Road’ (1934)। यह सुन यू की फिल्म ‘द बिग रोड’ का गीत है। नी एर ने इसकी धुन तैयार की थी और सुन शियी ने इसके बोल लिखे थे। 1930 के दशक में उभरे शंघाई के वामपंथी सिनेमा में ‘द बिग रोड’ को मील का पत्थर माना जाता है।

मैं हांग कांग से बीजिंग जा रहे विमान में बैठी, आधुनिक चीनी साहित्य के जन्मदाता माने जाने वाले लू शुन के भाषणों को एक बार फिर पढ़ रही थी। ये भाषण उन्होंने हांग कांग में पूरी एक सदी पहले दिए थे। ऐसा कहा जाता है कि 1927 के आस-पास लू शुन ने गल्प को अलविदा करते हुए वामपंथ की ओर विचारधारात्मक मोड़ लिया। उन्होंने ज़्यादा-से-ज़्यादा ज़ावन  यानी छोटे, आलोचनात्मक निबंध लिखे। इनके ज़रिए उन्होंने अपने दौर के राजनीतिक और सांस्कृतिक संघर्ष को आपस में जोड़ने, चीनी जनता को जगाने, और एक ऐसे राष्ट्र की आवाज़ बनने की कोशिश की जो अर्द्ध-साम्राज्यवादी और अर्द्ध-सामंती परिस्थितियों में जी रहा था। 1936 में लू शुन के निधन के 90 साल पूरे होने के अवसर पर, यह कला बुलेटिन उनके जीवन के अंतिम दशक में लिखे गए कुछ ज़ावेन (राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर लिखे गए आलोचनात्मक निबंधों) पर फिर से नज़र डालता है।

‘बेज़ुबान चीन’ लू शुन का ऐसा ही भाषण है जो उन्होंने 18 फ़रवरी 1927 को हांग कांग के चीनी YMCA में दिया था। लू शुन ने शास्त्रीय चीनी भाषा के बनिस्बत बाएहुआ  या स्थानीय लिखित चीनी भाषा पर ज़ोर दिया। उन्होंने ‘सिर्फ़ प्राचीन और चुके हुए विचारों को व्यक्त करने में सक्षम’ भाषा के प्रयोग की आलोचना की। एक ऐसा समाज जहाँ निरक्षरता फैली हुई हो, वहाँ शास्त्रीय चीनी भाषा और रोज़मर्रा की भाषा के बीच का अंतर ने अधिकांश जनता और लिखित भाषा के बीच की दूरी को और बढ़ा दिया। इसके साथ ही शास्त्रीय भाषा भी जनता के विचारों, भावनाओं और संघर्षों को व्यक्त कर पाने में सक्षम नहीं रही थी। इसलिए लू शुन ने युवाओं का आह्वान किया कि ‘चीन को एक ऐसे चीन में बदल दें जिसके पास अपनी आवाज़ हो’। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि सिर्फ़ ऐसा करके ही वे ‘विश्व में दूसरों के साथ रह सकते हैं’। लू शुन के लिए यह तलाश एक व्यापक अंतर्राष्ट्रीयवादी संघर्ष की खोज भी थी, जिसमें चीन की मुक्ति उपनिवेशवाद का दंश झेल रही अन्य जनता से अटूट रूप से जुड़ी थी। उन्होंने सवाल किया ‘क्या हमने मिस्र की आवाज़ सुनी है? क्या हमने वियतनाम या कोरिया की आवाज़ सुनी? टैगोर के अलावा भारत में क्या कोई और बोलने वाला है?’

निराशा के विरुद्ध

दरांती की धार तेज़ करना, केथे कोलविट्ज़, 1905

इसके अगले ही दिन, यानी 19 फ़रवरी को लू शुन ने हांग कांग YMCA में एक और भाषण दिया। इस बार भी वे इसी प्रश्न पर लौटे कि चीन की नई आवाज़ का निर्माण कैसे किया जा सकता है। ‘द ओल्ड ट्यून्ज़ आर फ़िनिश्ड’ शीर्षक निबंध में लू शुन क्रांतिकारी रूस की ओर देखते हैं, तब तक रूस की समाजवादी क्रांति को एक दशक गुज़र चुका था। लू शुन ने इसे एक मार्गदर्शक मशाल के तौर पर देखा, एक ऐसे समाज के रूप में जहाँ एक नई आवाज़ उभरी थी और पुराने बातों का सिलसिला ख़त्म हो चुका था। लू शुन के लिए, यह प्रक्रिया न तो अलगाव में हो सकती थी और न ही इसका चरित्र व्यक्तिवादी था। एक व्यक्ति की जागृति दूसरों की जागृति बन सकती थी, यानी व्यक्तिवादी परिवर्तन को एक व्यापक सामूहिक जागृति से जोड़ा जा सकता है।

साल 1927 चीन के लिए काफ़ी उथल-पुथल भरा रहा। 1911 की क्रांति ने दो हज़ार सालों की राजशाहियों के शासन का अंत किया था और गणराज्य की स्थापना की थी। लेकिन यह गणराज्य अब तक वॉरलॉर्ड के शासन, सामंती दमन और विदेशी साम्राज्यवादी प्रभुत्व से उबर पाने में विफल रहा था। कॉमिन्टर्न के समर्थन से, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) और राष्ट्रवादी कुओमिन्तांग (केएमटी) ने फ़र्स्ट यूनाइटेड फ़्रंट बनाया था। यह क्षेत्रीय सामंतों को हराने और चीन को एकजुट करने के उद्देश्य से बना एक अल्पकालिक गठबंधन था। इसके एक सबसे ज़रूरी सैन्य संस्थानों में से एक थी व्हाम्पोआ सैन्य अकादमी, जिसका गठन सोवियत की सहायता से हुआ था। इस अकादमी में राष्ट्रवादी और कम्युनिस्ट काडर दोनों को एक साथ प्रशिक्षण दिया जाता था। इसके पहले कमांडेंट थे च्यांग काई-शेक और राजनीतिक विभाग के निर्देशक थे झोउ एनलाई। 8 अप्रैल 1927 को इस अकादमी ने लू शुन को ‘क्रांति के दौर में साहित्य’ विषय पर बोलने के लिए आमंत्रित किया। बीजिंग में क्रांतिकारी छात्रों के उत्पीड़न पर खेद प्रकट करते हुए लू शुन ने कहा ‘साहित्य, ओ साहित्य तुम एक सरासर बेकार चीज़ हो। तुम्हारे बारे में सिर्फ़ शक्तिहीन लोग बात करते हैं; जिसके पास भी असली ताक़त है वह तुम्हारे बारे में बात करने की सोचता भी नहीं, वह सिर्फ़ लोगों की हत्या करता है। शोषित लोग जो थोड़ा-बहुत बोलते या लिखते हैं मारे जाएँगे’।

बुनकरों का जुलूस, ‘बुनकरों का विद्रोह‘ शृंखला से, केथे कोलविट्ज़, 1893–1897

उस वक़्त चीन की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर लू शुन ने एक गंभीर सवाल किया: ‘तब इस साहित्य का लोगों के लिए क्या मूल्य है?’ इसके बावजूद उन्होंने लिखना नहीं छोड़ा, इसे उन्होंने ‘निराशा के प्रतिरोध’ का अपना निजी दर्शन बनाया। इसी साल प्रकाशित गद्यात्मक कविताओं के अपने संग्रह जंगली घास  में उन्होंने आशा और निराशा को सामान्य विलोम शब्दों के तौर पर नहीं समझा बल्कि एक ऐसे भ्रम के रूप में व्यक्त किया जो क्रियाशीलता को पंगु बना सकता है। एक खोए हुए अतीत में गुम हो जाने या एक भविष्य के वादे में स्थगित हो जाने के बीच उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि हम संघर्ष और रचनाशीलता के ज़रिए वर्तमान से जूझें।

यह ज़रूरी नहीं कि क्रांतिकारी दौर क्रांतिकारी साहित्य की रचना करे। पीड़ा और अन्याय की निंदा करना और चश्मदीद बन जाना लू शुन के लिए नाकाफ़ी था; ज़रूरी यह था कि क्रांतिकारियों को और एक क्रांतिकारी कार्यक्रम के लिए तैयार किया जाए। अपने भाषण में उन्होंने कहा ‘क्रांतिकारी साहित्य की रचना तभी होगी जब क्रांतिकारी लिखना शुरू करेंगे’। ठीक इसी तरह किसानों और मज़दूरों के बारे में साहित्य रचना ही काफ़ी नहीं था। लू शुन का मत था कि सच्चे मायने में ‘जनता के साहित्य’ की संभावना के लिए ज़रूरी है ‘मज़दूरों और किसानों को सच में मुक्त होना’। ऐसी क्रांति शोषित वर्गों को मुक्ति दिलाने के साथ-साथ साहित्य को भी मुक्त करवा सकती है। एक ऐसा साहित्य जिसे लू शुन ने कहा कि ‘प्रतिरोध करना चाहता है, और प्रतिशोध लेना चाहता है’। सैन्य अकादमी में अपने भाषण का अंत उन्होंने साहित्य की शक्ति और सैन्य संघर्ष की शक्ति के फ़र्क़ के बारे में बात करते हुए किया। ‘जहाँ तक मेरा सवाल है, मैं स्वाभाविक रूप से हथियारों की आवाज़ को तरजीह दूँगा। मुझे लगता है कि साहित्य की आवाज़ के मुक़ाबले हथियारों की आवाज़ ज़्यादा महीन होती है।’ इसके चार दिन बाद शंघाई में घटी घटनाओं ने इन शब्दों की गंभीर फ़ौरी ज़रूरत को उजागर किया।

कॉमरेडों के ख़ून से लिखा क्रांतिकारी साहित्य

विद्रोह, किसान युद्ध शृंखला से, केथे कोलविट्ज़ 1902

लू शुन के भाषण के महज़ चार दिन बाद, फ़र्स्ट यूनाइटेड फ़्रंट को पहला धोखा देते हुए च्यांग काई-शेक के केएमटी बलों और उनके सहयोगियों ने शंघाई में कम्युनिस्टों के नेतृत्व वाले मज़दूरों की निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद दो चीज़ों की शुरुआत हुई, पहली वाइट टेरर (श्वेत आतंक) नाम के एक कम्युनिस्ट-विरोधी दमन और दूसरी यूनाइटेड फ़्रंट का विघटन। जैसे-जैसे दमन का विस्तार हुआ, सीपीसी ने हथियारबंद विद्रोहों की एक शृंखला से इसका जवाब दिया, इसमें शामिल हैं नानचांग, हुनान-जियांग्शी सीमा पर, और गुआंगज़ौ में हुए विद्रोह। श्वेत आतंक के साथ-साथ इन विद्रोहों की नाकामी ने भी सीपीसी के कृषक क्रांति और ग्रामीण हथियारबंद संघर्ष की ओर रुख़ करने में मदद की। 7 अगस्त को हानको (अब वूहान का भाग) में गुप्त रूप से आपात सम्मेलन आयोजित हुआ, यहाँ सीपीसी ने वह प्रस्ताव पारित किया जिसे बाद में कृषक क्रांति और प्रतिक्रियावादी केएमटी के हथियारबंद प्रतिरोध की सामान्य जानकारी के तौर पर संक्षिप्त किया गया। इस सभा में कहे गए माओ के ये शब्द बाद में काफ़ी प्रसिद्ध हुए ‘राजनीतिक शक्ति बंदूक़ की नली से निकलती है’। इसके अगले महीने माओ के नेतृत्व में ऑटम हार्वेस्ट अपराइज़िंग हुआ, जिसमें शामिल ताक़तों ने फ़र्स्ट वर्कर्स और पेज़ंट्स रेवोल्यूशनरी आर्मी के पहले दस्ते का निर्माण किया, बाद में यह जिंगगांग पहाड़ों की ओर वापस लौट गए।

वाइट टेरर के बीच, लू शुन ने गुआंगज़ौ छोड़ दिया जहाँ वे सुन यात-सेन विश्वविद्यालय में डीन और चीनी भाषा और साहित्य विभाग के अध्यक्ष के पद पर थे। इसके बाद वे शंघाई में बस गए जहाँ उन्होंने अपने जीवन के बचे नौ वर्ष राजनीतिक सक्रियता और मार्क्सवादी तथा सोवियत साहित्यिक अवधारणा के व्यवस्थित अध्ययन में गुज़ारे। साल 1930 में लू शुन लीग ऑफ़ लेफ़्ट-विंग राइटर्स के संस्थापक सदस्य और महत्त्वपूर्ण हस्ती बन गए। ‘लीग ऑफ़ लेफ़्ट-विंग राइटर्स पर कुछ विचार’ नामक अपने भाषण में उन्होंने ‘सैलून-समाजवाद’ को लेकर चेतावनी दी, यानी असली सामाजिक संघर्ष से दूर सुरक्षित कमरों में बैठकर क्रांतिकारी बातें करना। उन्होंने लेखकों और कवियों से भरे सभागार में कहा कि यह काम ‘दर्दनाक है और इसमें गंदगी और खून का मिलना लाज़िमी है। यह कवियों की कल्पना जैसा दिलचस्प और आदर्शपूर्ण बिल्कुल नहीं है।’ लेखक से जिस काम की अपेक्षा की जाती है, वह मामूली और कठिन काम है—तोड़-फोड़ का नाटकीय काम नहीं, बल्कि समाज के निर्माण का धीमा और ऐसा श्रम, जिसके लिए न तो प्रशंसा मिलती है और न ही कोई आभार जताता है। लीग के गठन के एक साल के भीतर ही लू शुन की चेतावनी ने साकार रूप धारण कर लिया। 17 जनवरी 1931 को केएमटी पुलिस ने शंघाई अंतर्राष्ट्रीय सेटलमेंट में एक गुप्त सभा से कम्युनिस्ट संगठनकर्ताओं के एक समूह को गिरफ़्तार कर लिया। गिरफ़्तार होने वालों में लीग से जुड़े पाँच लेखक भी शामिल थे और 7 फ़रवरी को उन्हें चोरी-छिपे लोंगहुआ में मार दिया गया। इसके जवाब में लू शुन ने लिखा ‘चीनी सर्वहारा की क्रांति का पहला अध्याय… हमारे कॉमरेडों के ख़ून से लिखा गया है’।

करने दो उन्हें मुझसे नफ़रत

बेरोज़गारी, केथे कोलविट्ज़, 1909

अपने जीवन के अंतिम वर्ष, 1936 में, फेफड़ों की बीमारी से जूझते हुए भी लू शुन ने तीस से अधिक निबंध लिखे। इनका विषय ‘न्यू वुडकट मूवमेंट’ से लेकर लॉन्गहुआ में युवा लेखकों की हत्या और उस समय की साहित्यिक बहसों तक फैला था। ‘न्यू वुडकट मूवमेंट’ छापे की कला का एक ऐसा आंदोलन था, जो सामाजिक सरोकारों से जुड़ा था और जिसे शुरू करने तथा आगे बढ़ाने में लू शुन की अहम भूमिका थी। 5 सितंबर 1936 को लिखा गया लेख ‘मृत्यु’ इस अंतिम संग्रह का केंद्रीय लेख है। इस लेख की शुरुआत लू शुन की अपनी मृत्यु की बात से नहीं, बल्कि जर्मन समाजवादी प्रिंट-निर्माता केथे कोलविट्ज़ की मृत्यु से होती है। उनकी कलाकृतियों में युद्ध, गरीबी, मज़दूर वर्ग का संघर्ष और शोक जैसे विषयों को दिखाया गया था। इसी साल की शुरुआत में लू शुन ने केथे कोलविट्ज़ के चित्रों का संकलन तैयार किया था। इसमें उनके बनाए चित्रों की 21 प्रतिकृतियाँ थीं। यह पुस्तक जुलाई 1936 में शंघाई में प्रकाशित हुई। लू शुन ने अमेरिकी पत्रकार और कार्यकर्ता एग्नेस स्मेडली से इसकी भूमिका लिखने को कहा था। स्मेडली कोलविट्ज़ को व्यक्तिगत रूप से जानती थीं। अपनी भूमिका में स्मेडली ने कोलविट्ज़ के साथ हुई एक बातचीत का ज़िक्र किया। उन्होंने कोलविट्ज़ से पूछा था कि उनकी बाद की कलाकृतियों में मृत्यु का विषय बार-बार क्यों आने लगा है। कोलविट्ज़ ने जवाब दिया कि शायद इसकी वजह यह थी कि अब उनकी उम्र बढ़ रही थी।

इस बातचीत ने लू शुन को मृत्यु और इसके प्रति चीनी रवैए के बारे में सोचने के लिए प्रेरित किया – मृत्युदंड का शांति से सामना करने वाले अभिशप्त किसान से लेकर अपेक्षाकृत संपन्न लोगों तक जो मृत्यु के बाद के जीवन के लिए तैयारियाँ करते हैं, अपने लिए दफ़नाए जाने की जगह और ताबूत चुनते हैं, नक़ली रुपए जलाते हैं (पूर्वजों को खुश करने का चीनी रिवाज), और अपने वंशजों पर भरोसा करते हैं कि उनकी मौत के बाद वे भी उनके लिए ऐसा ही करेंगे। ‘मृत्यु’ नाम के अपने निबंध में लू शुन ने सात निर्देश दिए, मानो वे अपनी वसीयत लिख रहे हों। पाँचवाँ निर्देश उनके बेटे के लिए था: अगर उसके पास कोई ख़ास प्रतिभा नहीं हो, तो उसे एक साधारण नौकरी तलाशनी चाहिए और ‘किसी भी परिस्थिति में उसे एक नक़ली लेखक या कलाकार नहीं बनना चाहिए’। सातवें निर्देश में उनके परिवार के लिए चेतावनी थी कि वे ऐसे लोगों से कोई रिश्ता न रखें जो बात तो सहिष्णुता और बदला न लेने की करते हैं लेकिन दूसरों को चोट पहुँचाते हैं। इसके बाद लू शुन इस निबंध के सबसे प्रसिद्ध वाक्य पर पहुँचते हैं: ‘मेरे बहुत से दुश्मन हैं, और अगर कोई आधुनिक व्यक्ति मुझसे पूछे कि इस पर मेरे क्या विचार हैं? कुछ सोचने के बाद मैंने निर्णय किया है: उन्हें मुझसे नफ़रत करते रहने दो। मैं भी उनमें से किसी एक को भी माफ़ नहीं करूँगा’। इस आर्ट बुलेटिन में शामिल किए गए कोलविट्ज़ प्रिंट लू शुन के अंतिम महीनों में तैयार किए गए संग्रह से लिए गए हैं।

प्रतिभा की माँग करने से ज़्यादा ज़रूरी है उसके विकास के लिए ज़मीन तैयार करना

यह लू शुन के निबंधों में से मेरा सबसे प्रिय है 1924 में लिखा यह निबंध बीजिंग नॉर्मल यूनिवर्सिटी से जुड़े एक मिडल स्कूल में पूर्व छात्रों के संगठन में दिए उनके एक लेक्चर पर आधारित है।  ‘प्रतिभाशालियों के जन्म से पहले’ नामक इस निबंध में वे मिट्टी के रूपक पर विचार करते हैं। मई चार मई आंदोलन (1919 में छात्र प्रदर्शनों से शुरू हुआ एक बड़ा साम्राज्यवाद-विरोधी और सांस्कृतिक सुधार आंदोलन) के पाँच साल बाद भी चीन में सांस्कृतिक और सामाजिक बदलाव की माँगें जारी थीं। उस समय साहित्यिक हलकों में सबसे ज़ोरदार माँगों में से एक यह थी कि संस्कृति को बचाने के लिए कोई ‘महान प्रतिभा’ सामने आए। लू शुन का कहना था कि प्रतिभाशाली व्यक्ति घने जंगलों से अचानक नहीं निकल पड़ते; वे उस जनता के बीच से निकलते हैं जो उन्हें पालती-पोसती है, उस मिट्टी से उगते हैं जो उन्हें उगने देती है। इसके बावजूद वह समाज जो इन प्रतिभाशालियों की माँग करता है वही उस मिट्टी को बर्बाद कर रहा था जिससे वे उगेंगे। पुरातनपंथी, स्वदेशीवादी, और भाड़े के आलोचक कोमल अंकुरों को रौंदने के बाद एक फूल की माँग कर रहे थे। एक ऐसे चीन में जहाँ विनाशकारी आलोचक हावी थे, ‘इस तरह के वातावरण में जनसमूह धूल मात्र हैं, उपजाऊ मिट्टी नहीं।’ उन्होंने एक धैर्यपूर्ण निर्देश के साथ समापन किया: ‘प्रतिभा की माँग करने से ज़्यादा ज़रूरी है उसके विकास के लिए ज़मीन तैयार करना।’

लू शुन को मिट्टी में विलीन हुए नब्बे साल हो चुके हैं। उन्होंने जापानी फ़ासीवाद का सबसे बुरा दौर नहीं देखा जिसने 2.4 करोड़ चीनी जानें लीं, और न ही 1949 की कम्युनिस्ट विजय देखी। वह विजय जो चीनी क्रांति की मिट्टी से उगी थी। जैसा कि उन्होंने ‘प्रतिभाशालियों के जन्म से पहले’ के आख़िरी वाक्य में लिखा कि ‘अच्छी मिट्टी को जोतने के भी अपने फ़ायदे होते हैं। जब मिट्टी से कोई ख़ूबसूरत फूल उगता है तो लोग अपने आप ही उसकी प्रशंसा करते हैं, और मिट्टी ख़ुद भी इसकी प्रशंसा करने में आनंद पाती है’।  और यदि हम इस मिट्टी को गंभीरता से लें तो इसमें भी अपनी एक आत्मा, एक आवाज़ और नई धुन होगी।

स्नेह सहित,

टिंग्स चाक ट्राईकॉन्टिनेंटल: सामाजिक शोध संस्थान के कला और संस्कृति विभाग की सह-संयोजक हैं।

फ़िदेल x 100: विचारों और भावनाओं के संघर्ष की एक सदी
सुनिए कार्लोस पुएब्ला ‘Y en eso llegó Fidel’ (और फिर, फ़िदेल आए, 1959), इसे लैटिन अमेरिकी जोशीली गुआराचा लय में गाया गया। जिसने इस गीत को क्रांतिकारी क्यूबा से पूरे लैटिन अमेरिका के यूनियन हॉलों, कैंटीना (सराय), राजनीतिक स्कूलों और स्वतंत्रता आंदोलनों तक पहुँचाया।

हवाना, अगस्त 2026

6 से 9 अगस्त तक 180 से अधिक प्रतिनिधि हवाना विश्वविद्यालय में अल्बा मूविमिएंतोस की चौथी महाद्वीपीय असेंबली के लिए इकट्ठा हुए। ये प्रतिनिधि 27 देशों के 130 से ज़्यादा संगठनों से आए थे। यह असेंबली समाजवादी, साम्राज्यवाद-विरोधी, और महाद्वीपीय एकजुटता के कार्यक्रम के इर्द-गिर्द चल रहे लोकप्रिय आंदोलनों की अभिव्यक्ति के लिए एक मंच प्रस्तुत करती है। इस असेंबली के सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत फ़िदेल x 100 के नाम से एक प्रदर्शनी के रूप में फ़िदेल कास्त्रो की जन्मशताब्दी मनाई गई। इस प्रदर्शनी में 32 देशों के 100 से अधिक संस्कृतिकर्मियों के 200 से अधिक पोस्टर शामिल हैं।

बाएँ: अभिनव (भारत, यंग सोशलिस्ट आर्टिस्ट्स/ट्राईकॉन्टिनेंटल); दाएँ: डैनिएला रुगेरी (अर्जेंटीना, ट्राईकॉन्टिनेंटल)

यह प्रदर्शनी अंतर्राष्ट्रीय पीपल्स असेंबली, अल्बा मूविमिएंतोस, Utopix, यंग सोशलिस्ट आर्टिस्ट्स, पैन अफ्रीकनिज्म टुडे, और ट्राईकॉन्टिनेंटल: सामाजिक शोध संस्थान के खुले आह्वान से आयोजित की गई। इसमें शामिल कलाकृतियों में शैली, तकनीक, भाषा और राजनीतिक परंपरा से जुड़ी जो विविधता दिखाई दी, उसमें फ़िदेल की विरासत का अंतर्राष्ट्रीय विस्तार साफ़ दिखाई देता है। यह प्रदर्शनी सिर्फ़ फ़िदेल की जन्मशताब्दी की यादगार के तौर पर नहीं मनाई गई। बल्कि इसके ज़रिए संघर्ष के औज़ारों के रूप में फ़िदेल के विचारों को फिर से हासिल करने का प्रयास किया गया। फ़िदेल के ये वही विचार हैं जिन्होंने क्रांति को संभव बनाया था और उसे आज भी बरकरार रखा हुआ है।

इस प्रदर्शनी में शामिल सभी कलाकृतियाँ यहाँ से डाउनलोड की जा सकती हैं, दुनियाभर में संगठन इन्हें छपवा सकते हैं, इनकी प्रदर्शनी लगा सकते हैं, इनका अध्ययन कर सकते हैं। दशकों पहले जैसे एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के लोगों के साथ एकजुटता संगठन (OSPAAAL) की पत्रिका ट्राईकॉन्टिनेंटल में पोस्टर छपा करते थे और दूरदराज़ तक पहुँचते थे, वैसे ही ये पोस्टर भी ज़्यादा-से-ज़्यादा लोगों तक पहुँचाए जाने के लिए बनाए गए हैं। इन्हें राजनीतिक स्कूलों की सभाओं से लेकर यूनियन के दफ़्तरों तक, क्लासरूम से लेकर आंदोलनों के मुख्यालयों और मोहल्लों की दीवारों तक पहुँचना चाहिए। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इन्हें आप अपने तरीक़े से ज़्यादा-से-ज़्यादा लोगों तक पहुँचाएँ।

फ़िदेल x 100 एक बहुत बड़े इतिहास का हिस्सा है। क्यूबाई क्रांति ने संस्कृति को राजनीति से कमतर नहीं माना था, और न ही इसे महज़ क्रांतिकारी उपलब्धि की सजावट के सामान के तौर पर देखा। इसने तो सांस्कृतिक काम को क्रांति के निर्माण खंड के तौर पर देखा और समझा। इसे राजनीतिक चेतना गढ़ने, तकनीकी तथा कलात्मक क्षमता के विकास, सामूहिक स्मृति को बरकरार रखने और इस छोटे से द्वीप राष्ट्र से बाहर अंतर्राष्ट्रीय एकजुटता का विस्तार करने के उपकरण के रूप में देखा गया।

हवाना, ट्राईकॉन्टिनेंटल सम्मेलन के साठ साल बाद

उस परंपरा को अपनी सबसे स्पष्ट संस्थागत अभिव्यक्ति जनवरी 1966 में मिली, जब हवाना ने पहला ट्राईकॉन्टिनेंटल सम्मेलन आयोजित किया। अफ्रीका, एशिया, और लैटिन अमेरिका भर के राष्ट्रमुक्ति आंदोलनों, क्रांतिकारी सरकारों, कम्युनिस्ट पार्टियों और लोकप्रिय संगठनों के 500 से अधिक प्रतिनिधि उपनिवेशवाद, पूँजीवाद और युद्ध के खिलाफ एक साझा साम्राज्यवाद-विरोधी रणनीति बनाने के लिए एकत्रित हुए।

बाएँ: ईयन मैचेट (यूएस, सॉर्ड्ज़ इंटू प्लाउशेर्ज़ पीस सेंटर एंड गैलरी); दाएँ: इग्नासीओ अंद्रेस पार्डो वैस्केज़ (चिली, Utopix and Quinmantú)

इस सम्मेलन से ही बीसवीं सदी में क्रांतिकारी अंतर्राष्ट्रीयतावाद के सबसे महत्वपूर्ण संस्थानों में से एक OSPAAAL की शुरुआत हुई। अपनी पत्रिकाओं, एकजुटता अभियानों, शैक्षणिक कार्यों, और ख़ासतौर से पोस्टर बनाने के ज़रिए OSPAAAL ने तीनों महाद्वीपों में चल रहे संघर्षों के लिए एक साझी राजनीतिक भाषा तैयार करने में मदद की।

तीन दशकों में इस संगठन ने साठ से ज़्यादा देशों में लगभग 90 लाख पोस्टर वितरित किए, इनमें से कई ट्राईकॉन्टिनेंटल  पत्रिका में हुआ करते थे। यह पत्रिका और इसमें शामिल पोस्टर दुनिया के उन कोनों तक पहुँचे जहाँ राजनयिक नहीं पहुँच पाए थे। ऐसा करके इन्होंने वियतनाम, फ़िलिस्तीन, अंगोला, मोज़ाम्बिक, पोर्टो रिको, दक्षिण अफ़्रीका, चिली, और दर्जनों अन्य देशों की संघर्षरत जनता एक-दूसरे को जान पाई, और इससे साम्राज्यवाद के ख़िलाफ़ एक साझा प्रतिरोध खड़ा करने का काम किया गया।

इन पोस्टरों को बनाने वाले कई ग्राफ़िक डिज़ाइनरों ने यह कला क्रांति से पहले हवाना की विज्ञापन एजेंसियों में सीखी थी। 1959 के बाद उन्होंने अपनी इसी कला को साम्राज्य के ख़िलाफ़ इस्तेमाल किया। टाइपोग्राफ़ी, फ़ोटोग्राफ़ी, रंग, मांटाज़ आदि जैसी दृश्य तकनीकें किसी ज़माने में वस्तुओं को बेचने के लिए प्रयोग में लाई जाती थीं। उन्हें अब अंतर्राष्ट्रीय एकजुटता तैयार करने, साम्राज्यवाद-विरोधी संघर्षों को तमाम भाषाओं के लिए सुगम बनाने और एक ऐसी क्रांतिकारी दृश्य भाषा गढ़ने के लिए इस्तेमाल किया जाने लगा था जो सरहदों के पार पहुँच सके।

जैसा कि क्यूबाई डिज़ाइनर फ़ीलिक्स बेल्ट्रान ने बाद में कहा, ‘पोस्टर उन देशों में भी जा सकते थे जहाँ लोगों को क्रांति की बात रखने की मनाही थी’।

इसलिए पोस्टर उस दौर में संप्रेषण (communication) के माध्यम भर नहीं रह गए थे। घेरेबंदी और राजनयिक अलगाव की स्थितियों में, पोस्टर अंतर्राष्ट्रीय संगठन का एक उपकरण बन गए थे। सिनेमेटोग्राफ़िक आर्ट और इंडस्ट्री के क्यूबन संस्थान (Instituto Cubano del Arte e Industria Cinematográficos, ICAIC) की क्रांतिकारी फ़िल्में, कासा दे लास अमेरिकास के संपादकीय कार्य, और क्रांति के दशकों बाद तक बनते रहे अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थानों के साथ-साथ OSPAAAL ने मिलकर सांस्कृतिक बुनियादी ढाँचे का एक बड़ा हिस्सा तैयार किया जिसके ज़रिए क्यूबा ने अपने क्रांतिकारी प्रोजेक्ट को अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप दिया।

क्रांति केवल संस्कृति और विचारों से जन्म लेती है

बीसवीं सदी के अंत तक, क्यूबाई क्रांति ने उस सबका सामना किया जो कइयों के मुताबिक़ उसके लिए अंतिम परीक्षा थी। सोवियत संघ के विघटन ने इस द्वीप राष्ट्र को एक विशेष काल (Special Period) में धकेल दिया, जबकि वॉशिंगटन ने यह सोचते हुए क्यूबा की घेरेबंदी और सख़्त कर दी कि समाजवाद आख़िर आर्थिक अलगाव के सामने धराशायी हो जाएगा। पूरी दुनिया में, नवउदारवाद की जीत पर राजनीति विज्ञानी फ़्रैन्सिस फुकूयामा के शब्दों में ‘इतिहास के अंत’ की घोषणा कर दी गई, और क्यूबा को उस अतीत की एक छाया भर मान लिया गया जो आज नहीं तो कल ग़ायब हो जाने वाली थी।

इस ऐतिहासिक दौर में ही, वेनेज़ुएला केंद्रीय विश्वविद्यालय के आऊला माग्ना (मुख्य भवन) में 3 फ़रवरी 1999 को अपने वक्तव्य में फ़िदेल ने एक बार फिर उस सिद्धांत की ओर रुख़ किया जिसने क्रांति के शुरुआती दौर से ही अपनी ख़ास जगह बनाई हुई थी। यह था ‘Una revolución solo puede ser hija de la cultura y las ideas’ (क्रांति केवल संस्कृति और विचारों से ही जन्म लेती है)।

बाएँ: इंग्रिड नेवेस (ब्राज़ील, ट्राईकॉन्टिनेंटल); दाएँ: इज़ाबेल मोलिन (ब्राज़ील, एमएसटी)

यह संस्कृति की अमूर्त रक्षा नहीं थी, न ही भौतिक परिवर्तन के ऊपर विचारों की लड़ाई को तरजीह देने का आह्वान था। यह तो इस बात को फिर से स्वीकार करना था कि क्रांतियों को ख़ुद-ब-ख़ुद क्रांतिकारी लोग विरासत में नहीं मिल जाते, इनमें वे सांस्कृतिक और बौद्धिक कार्यकर्ता भी शामिल हैं जो क्रांति को बरकरार रखने में ज़रूरी होते हैं। बल्कि क्रांतियों को ऐसे लोग तैयार करने पड़ते हैं। राजनीतिक चेतना, तकनीकी क्षमता, सामूहिक अनुशासन और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबद्धता किसी आर्थिक बदलाव से अचानक नहीं बन जाते। इन्हें पीढ़ियों तक सचेत रूप से संगठित, गढ़ना और पुनरुत्पादित करना पड़ता है।

1961 का राष्ट्रीय साक्षरता अभियान, 1961 (Campaña Nacional de Alfabetización) क्रांति के इसी सिद्धांत का शुरुआती साकार रूप था। कोनराडो बेनिटेज़ ब्रिगेड (Conrado Benítez Brigades) के 1,00,000 से अधिक युवा ब्रिगेडिस्टा (कार्यकर्ता) एक राष्ट्रव्यापी साक्षरता सेना के हिस्से के रूप में ग्रामीण इलाकों में गए। अभियान के अंत तक, 7,00,000 से अधिक वयस्कों को पढ़ना-लिखना सिखाया जा चुका था, जिससे क्यूबा में निरक्षरता 3.9% तक कम हो गई। फिर भी साक्षरता केवल एक परिणाम थी। जिन्होंने पढ़ाया, वे उन लोगों के साथ-साथ बदल गए, जिन्होंने सीखा – उन्होंने ग्रामीण गरीबी को प्रत्यक्ष रूप से देखा और क्यूबाई समाज के पुनर्निर्माण में सीधे भाग लिया। शिक्षा केवल ज्ञान का हस्तांतरण नहीं रही; बल्कि एक नए क्रांतिकारी विषय का निर्माण बन गई।

यही सिद्धांत क्रांति के प्रकाशकों और पत्रिकाओं, फिल्म संस्थानों, कला विद्यालयों, वैज्ञानिक केंद्रों, चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रमों, और अफ्रीका, एशिया, तथा लैटिन अमेरिका के लोगों के साथ शैक्षिक आदान-प्रदान को आकार देता था। उन सभी ने मिलकर सांस्कृतिक बुनियादी ढाँचा बनाया, जिसके माध्यम से क्रांति न केवल अपनी रक्षा करना चाहती थी; बल्कि अपना पुनरुत्पादन करना और व्यापक साम्राज्यवाद-विरोधी संघर्ष में योगदान करना चाहती थी।

हवाना की सांस्कृतिक कांग्रेस, 1968

जनवरी 1968 में आठ दिनों तक, होटल हबाना लिब्रे में सत्तर से अधिक देशों के लगभग 500 प्रतिभागी हवाना की सांस्कृतिक कांग्रेस के लिए इकट्ठा हुए। इस कांग्रेस को अक्सर लेखकों और कलाकारों की एक बैठक के रूप में याद किया जाता है; लेकिन इससे इसके विस्तार की संभावना का सही आँकलन नहीं लग सकता। प्रतिभागियों में उपन्यासकार, कवि, अर्थशास्त्री, चिकित्सक, वैज्ञानिक, वास्तुकार, फिल्म निर्माता, प्रकाशक, शिक्षाविद्, समाजशास्त्री, आलोचक, सांस्कृतिक प्रशासक और राष्ट्रीय मुक्ति आंदोलनों के जुझारू कार्यकर्ता शामिल थे। निर्भरता सिद्धांतकारों और चित्रकारों ने एक कमीशन में एक साथ काम किया; शिक्षक गुरिल्लाओं के साथ काम कर रहे थे; नए-नए स्वतंत्र राज्यों के प्रतिनिधि उन आयोजकों से मिले, जो औपनिवेशिक शासन के तहत गुप्त रूप से काम कर रहे थे। प्रतिनिधिमंडलों में वियतनाम के लोकतांत्रिक गणराज्य और दक्षिण वियतनामी मुक्ति आंदोलन के प्रतिभागी शामिल थे; साथ ही गिनी-बिसाऊ, अंगोला, और केप वर्डे के मुक्ति संघर्षों के प्रतिनिधि – पूरे लैटिन अमेरिका, अफ्रीका, एशिया, यूरोप, और उत्तरी अमेरिका के प्रतिनिधि। वे पृथक राष्ट्रीय संस्कृतियों के प्रतिनिधियों के रूप में नहीं, बल्कि एक साझा साम्राज्यवाद-विरोधी परियोजना के प्रतिभागियों के रूप में मिले। यह कांग्रेस क्यूबाई क्रांति की संस्कृति की विस्तृत समझ को प्रतिबिंबित करती थी –जिसे केवल कलात्मक उत्पादन के रूप में नहीं; बल्कि संपूर्ण क्षेत्र के रूप में देख़ा गया, जिसके माध्यम से समाज ज्ञान, मूल्यों, संस्थाओं, तकनीकी क्षमताओं, और राजनीतिक चेतना का उत्पादन करते हैं।

बाएँ: काएल अबेल्लो (वेनेज़ुएला, Utopix/ट्राईकॉन्टिनेंटल; दाएँ: ओल्फ़र (पेरू, Utopix)

इस कांग्रेस ने निम्न तीन अंतरसंबंधित विचारों को आगे बढ़ाया।

पहले का संबंध बौद्धिक श्रम की भूमिका से था। क्रांतिकारी संघर्ष के लिए सिर्फ़ सहानुभूतिपूर्ण कलात्मक प्रतिनिधित्व काफ़ी नहीं है। लेखकों, वैज्ञानिकों, चिकित्सकों, शिक्षकों, अर्थशास्त्रियों, फिल्म निर्माताओं, प्रकाशकों और सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं आदि सभी के पास ज्ञान के विशिष्ट रूप थे। ये या तो साम्राज्यवादी प्रभुत्व को पुनरुत्पादित कर सकते थे या मुक्ति के लिए संगठित किए जा सकते थे। उनका काम क्रांति को बाहर से देखना नहीं था; बल्कि अपने कार्य को राष्ट्रीय मुक्ति और समाजवादी निर्माण की सामूहिक परियोजना के भीतर लाना था।

दूसरा विचार संगठनात्मक था। अप्रैल 1967 में बोलीविया में लड़ते हुए चे ग्वेरा ने अपने ‘ट्राईकॉन्टिनेंटल को संदेश’ में ‘दो, तीन, अनेक वियतनाम’ का आह्वान किया। ताकि साम्राज्यवाद को कई मोर्चों पर चुनौती दी जा सके। जनवरी 1968 में जब कांग्रेस हुई, तो चे को तीन महीने पहले ही बोलीविया में मार दिया जा चुका था। कांग्रेस का समापन करते हुए, फ़िदेल ने चे की उस रणनीति को एक अन्य क्षेत्र पर लागू किया और ‘संस्कृति के क्षेत्र में एक वियतनाम’ (un Vietnam en el terreno de la cultura) का आह्वान किया। साम्राज्यवाद के खिलाफ संघर्ष युद्धक्षेत्र या कारखाने तक सीमित नहीं रह सकता था। इसके लिए उन संस्थाओं की भी आवश्यकता थी, जो ज्ञान के उत्पादन, तस्वीरों के संचार, पश्चिमी वैज्ञानिक और तकनीकी प्राधिकार, प्रकाशन, शिक्षा, और अंतर्राष्ट्रीय मीडिया को चुनौती दे सकें।

तीसरा विचार इतिहास के भूगोल को ही चुनौती देता था। क्यूबाई कवि और कासा दे लास अमेरिकास के बाद के अध्यक्ष, रॉबर्टो फर्नांडीज़ रेटामार ने ‘विकसित’ और ‘अविकसित’ देशों के बीच की परिचित विभाजन-रेखा को अस्वीकार कर दिया। इसकी बजाय उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि आधुनिक दुनिया में दो तरह के देश हैं, एक वे जिन्हें अविकसित बनाया गया था और दूसरे वे जिन्होंने उन्हें अविकसित बनाया था। इसका निहितार्थ अर्थशास्त्र से परे था। यदि उपनिवेशवाद ने एशिया, अफ़्रीका और लैटिन अमेरिका को इतिहास की ‘परिधि’ (periphery) पर धकेल दिया था; तो तीसरी दुनिया में उभरते मुक्ति संघर्षों ने उस भूगोल को उलटना शुरू कर दिया था। ऐतिहासिक परिवर्तन का प्रमुख इंजन अब साम्राज्यवादी महानगरों (imperial metropoles) में नहीं था। बल्कि यह उपनिवेशवाद, साम्राज्यवाद, और पूँजीवादी वर्चस्व के खिलाफ लड़ने वाले लोगों में था। जैसा कि रेटामार ने बाद में अपने निबंध ‘कैलिबान’ (Calibán) में स्पष्ट किया – तीसरी दुनिया ही थी जो क्रांतिकारी संगम और इतिहास के केंद्र में खड़ी थी।

यह विरासत ट्राईकॉन्टिनेंटल के नवीनतम डोसियर का विषय है – ‘संस्कृति के क्षेत्र में एक वियतनाम: हवाना की सांस्कृतिक कांग्रेस, 1968’ (अगस्त 2026)। इसे यहाँ पढ़ा जा सकता है।

फ़िदेल x 100

फिदेल कास्त्रो की मृत्यु के लगभग एक दशक बाद, क्यूबाई क्रांति विशेष काल के बाद से अपने सबसे कठिन दौर में से एक का सामना कर रही है। संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस) ने एक बार फिर आधुनिक इतिहास की सबसे लंबी आर्थिक घेरेबंदी को और सख़्त कर दिया है। क्यूबा का ‘आतंकवाद के राज्य-प्रायोजक’ सूची में लगातार बना रहना, द्वीप की अंतर्राष्ट्रीय वित्त और व्यापार तक पहुँच को और प्रतिबंधित करता है। इसके साथ ही वाशिंगटन ने द्वीप तक तेल पहुँचाने पर पूरी तरह घेरेबंदी लगाने के लिए कदम उठाए हैं। इसकी वजह से मार्च 2026 में पहुँचे एक रूसी टैंकर के अलावा यहाँ तेल नहीं पहुँच सका है। प्रतिबंधों के प्रभाव उस आर्थिक युद्ध के इच्छित परिणाम हैं, जिन्हें रोज़मर्रा की ज़िंदगी को लगातार और तेज़ी से मुश्किल बनाने तथा क्रांति की सामाजिक नींव को कमज़ोर करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

आर्थिक युद्ध और विचारधारात्मक युद्ध हमेशा एकसाथ चले हैं। क्यूबा की घेरेबंदी सिर्फ़ इसे भौतिक रूप से ही जकड़ना नहीं चाहती बल्कि इसके क्रांतिकारी अनुभवों से नई पीढ़ियों और दुनिया के लोगों को भी दूर रखना चाहती है। इस रणनीति से क्रांति की रक्षा को महज़ आर्थिक प्रतिरोध तक ही सीमित नहीं किया जा सकता। इसके लिए ज़रूरी है संस्कृति को लगातार संगठित करना, राजनीतिक शिक्षा, ऐतिहासिक स्मृति और अंतर्राष्ट्रीय एकजुटता। इस ऐतिहासिक क्षण में, फ़िदेल के विचारों को फैलाना सिर्फ़ उन्हें याद करना भर नहीं है बल्कि क्रांतिकारी प्रक्रिया की रक्षा करना भी है।

बाएँ: टिंग्स चक (चीन, ट्राईकॉन्टिनेंटल); वंशिका बब्बर (भारत, ट्राईकॉन्टिनेंटल/यंग सोशलिस्ट आर्टिस्ट्स)

यह प्रदर्शनी उस अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक मोर्चे की एक समकालीन अभिव्यक्ति है, जिसने लगभग छह दशक पहले हवाना में आकार लिया था। यह 100 से अधिक सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं के काम को एक साथ लाई है। इन कार्यकर्ताओं में से कई जन-संगठनों के कार्यकर्ता हैं – भारत में यंग सोशलिस्ट आर्टिस्ट्स से लेकर ब्राज़ील में भूमिहीन मज़दूर आंदोलन (एमएसटी) तक और यूएस में पार्टी फ़ॉर सोशलिज़म एंड लिबरेशन तक।

ये पोस्टर फ़िदेल को अलग-अलग रूप में देखते हैं। कुछ उस युवा क्रांतिकारी की ओर लौटते हैं जिसने 1953 में मोंकाडा हमले के बाद ‘इतिहास मुझे निर्दोष ठहराएगा’ कहकर बचाव में अपना पक्ष रखा था। कुछ विचारों की लड़ाई, साक्षरता, कृषि-सुधार, चिकित्सा के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीयतावाद और साम्राज्यवाद-विरोधी अंतर्राष्ट्रीयतावाद की ओर देखते हैं। उनकी विविधता उन अनेक मोर्चों को प्रतिबिंबित करती है जिन पर फ़िदेल की विरासत वर्तमान संघर्षों से बात करती रहती है।

यह प्रदर्शनी अब तक अर्जेंटीना के मारिआतेगुई स्कूल (Mariátegui School), ब्राज़ील के एमएसटी कैम्पों, मैक्सिको में 26 जुलाई आंदोलन की स्मृति में होने वाली सभाओं, श्रीलंका में ‘हैंड्स ऑफ एशिया’ कार्यक्रमों और पाकिस्तान में राजनीतिक शिक्षा कार्यक्रमों में दिखाई जा चुकी है।

अभिलेखागार (archive) डाउनलोड कीजिए। पोस्टर छपाइए। इन्हें राजनीतिक स्कूलों, ट्रेड यूनियन कार्यालयों, सामुदायिक केंद्रों, पार्टी मुख्यालयों, पुस्तकालयों, विश्वविद्यालयों, आंदोलन स्थलों और मोहल्ला सभाओं तक पहुँचाइए। इनका उपयोग पढ़ाने, बहस करने, याद करने और – सबसे बढ़कर – संगठित करने के लिए कीजिए। आइए हम क्यूबाई क्रांति की छवियों और विचारों को कई गुना बढ़ाएँ। फ़िदेल की विरासत को आगे बढ़ाएँ, और ‘संस्कृति के क्षेत्र में एक वियतनाम’ बनाने के कार्य को जारी रखें। फ़िदेल के जन्म के एक सदी बाद यह काम अभी भी हमारे सामने है।

एकजुटता के साथ,

काएल अबेल्लो, Utopix art collective और ट्राईकॉन्टिनेंटल: सामाजिक शोध संस्थान के कला और संस्कृति विभाग के सदस्य हैं।

टिंग्स चक, ट्राईकॉन्टिनेंटल: सामाजिक शोध संस्थान के कला और संस्कृति विभाग की सह-संयोजक हैं।

संस्कृति के ऊँचे महलों पर हल्ला बोल: जर्मन डेमोक्रेटिक रिपब्लिक में सार्वजनिक कला
सुनिए ‘औफबाउलीड‘ (1948) – जिसे कभी-कभी ‘औफबाउलीड डेर एफडीजे’ (फ्री जर्मन यूथ का पुनर्निर्माण-गीत) भी कहा जाता है – को बर्टोल्ट ब्रेख्त ने लिखा था और पॉल डेसाउ ने इसका संगीत रचा था।

साल 1977 में म्यून्स्टर शहर पश्चिमी जर्मनी का हिस्सा था। शहर की आसी झील के उत्तरी किनारे पर तीन विशाल बिलियर्ड गेंदें स्थापित की गईं। कार के आकार की ये गेंदें सीमेंट से बनी थीं। इन्हें कलाकार क्लेस ओल्डेनबर्ग ने बनाया था। इन्हें वहाँ म्यून्स्टर की मूर्तिकला योजना के तहत लगाया गया था। यह योजना पश्चिमी जर्मनी के उन प्रयासों में से एक थी जिसके ज़रिए समकालीन कला को सार्वजनिक स्थानों में लाया गया। इस कला की अमूर्त भाषा, पॉप कला और उपभोगता वस्तुओं के बड़े/कलात्मक रूप श्रमिक वर्ग के रोज़मर्रा की ज़िंदगी से दूर थे।

दूसरी तरफ़, जर्मन की आंतरिक सीमा के उस पार, जर्मन डेमोक्रेटिक रिपब्लिक (डीडीआर या पूर्वी जर्मनी) अपने सार्वजनिक कला कार्यक्रम का पच्चीसवाँ साल मना रहा था। इस कार्यक्रम के सबसे महत्वाकांक्षी उदाहरणों में से एक आज भी बर्लिन में खड़ा है। बर्लिन के अलेक्जेंडरप्लात्ज़ को पार कर आप आसमान की ओर देखें: हरमन हेंसलमान के कलेक्टिव द्वारा डिज़ाइन की गई और 1964 में पूरी हुई बारह मंज़िला इमारत, हाउस डेस लेहरर्स (शिक्षकों का भवन) पर, कलाकार वाल्टर वोमाका की कृति उनज़र लेबेन (हमारा जीवन), टॉवर के चारों ओर लिपटी दिखाई देती है। यह भित्ति-चित्र पट्टी लगभग 800,000 सिरेमिक-टाइलों से बनी है, जिन्हें हाथ से काट-काट कर ज़रूरी आकार दिया गया। यह 125 मीटर चौड़ा, सात मीटर लंबा चित्रपट डीडीआर में समाजवादी जीवन का दृश्य पेश करता है। कृति में एक महिला चॉकबोर्ड पर लेक्चर दे रही हैं; एक मेज़ के इर्द-गिर्द एक ब्रिगेड की बैठक चल रही है; एक मज़दूर एक परमाणु मॉडल का परीक्षण कर रहा है और उसके साथ एक युवा जोड़ा व बच्चा हैं; एक किसान हँसिया चला रहा है। एक परवलयिक दर्पण बना है (वक्र आकार का एक दर्पण जो प्रकाश या अन्य तरंगों को एक स्थान पर केंद्रित करने का काम करता है)। एक रॉकेट बना है। एक कबूतर बना है। इनके पीछे और बीच में बने हैं एक हाथ, बैनर, और एक लाल झंडा।

वाल्टर वोमाका, उनज़र लेबेन (हमारा जीवन), 1962-1964

वोमाका ने जब यह भित्ति-चित्र पट्टी पूरी की, यानी डीडीआर की स्थापना के डेढ़ दशक बाद भी, वहाँ के स्कूलों व फ़ैक्टरियों में उन फ़ासीवाद विरोधी लोग कार्यरत थे जो बुखेनवाल्ड और रेवेन्सब्रुक के नाज़ी यातना शिविरों से बचकर निकले थे। इस कलाकृति के निर्माण का आदेश देने वाले राज्य का विघटन कब का हो चुका है। लेकिन विघटन के छत्तीस साल बाद भी अलेक्जेंडरप्लात्ज़ में वोमाका के यह कृति आज भी मौजूद है। इसके रंग आज भी उतने ही चमकदार हैं जैसे वोमाका अभी-अभी इसे पूरा करके नीचे उतरे हों। यह आर्ट बुलेटिन पूर्वी जर्मनी के उस कार्यक्रम के बारे में है जिसने कला को रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा बनाया, व उन समाजवादी परंपराओं की पड़ताल करता है जो इस कार्यक्रम की बुनियाद थीं। हम यह भी जानेंगे कि जर्मनी के पुन:एकीकरण के बाद इन प्रयासों में से क्या बचा रहा है और कितना कुछ बर्बाद किया जा चुका है।

भवन निर्माण में कला का समावेशन

डीडीआर की स्थापना अक्टूबर 1949 में नाज़ी पराजय के मलबे से, सोवियत अधिकृत क्षेत्र में हुई थी। स्थापना के बाद राज्य ने भूमि सुधार, बड़े पैमाने पर राष्ट्रीयकरण, और फासीवाद-विरोध जैसे कार्यक्रम शुरू किए। दूसरी तरफ़, पश्चिमी सीमा के उस पार, संघीय गणराज्य जर्मनी चुपचाप नाज़ी वेहरमाच अधिकारियों को पश्चिम जर्मनी की नव निर्मित सशस्त्र सेना (बुंडेसवेहर) में और नाज़ी न्यायविदों को नई न्यायपालिका में बहाल कर रहा था। 22 अगस्त 1952 को, पूर्वी जर्मनी की डीडीआर मंत्रिपरिषद ने एक अध्यादेश पारित किया: वेरऑर्डनुंग उबर डी क्यून्स्टलरिशे औसगेस्टाल्टुंग वॉन फेरवाल्टुंग्सबाउटेन। यह अध्यादेश प्रशासनिक भवनों के कलात्मक डिज़ाइन के से जुड़ा था; जिसके तहत राज्य निर्माण परियोजनाओं के अंतर्गत इमारतों के अंदर और बाहर जनता से जुड़ी यथार्थवादी कला (वोक्सफ़रबुंडेनर, रियालिस्टिशर कुन्स्ट) पर भवन निर्माण के लिए स्वीकृत बजट का एक से दो प्रतिशत खर्च करना अनिवार्य किया गया। स्कूल, किंडरगार्टन, टाउन हॉल, अस्पताल, सिनेमा, डिपार्टमेंट स्टोर, अपार्टमेंट ब्लॉक, ट्रांसफार्मर स्टेशन, फैक्ट्री कैंटीन की लॉबी आदि सभी जगहों में कला को शामिल किया जाना था। और इसका खर्च सरकार ने उठाया।

जर्मन भाषा में इसे बाउबेज़ोजेने कुन्स्ट (भवन निर्माण में कला का समावेशन) कहा जाता था। इसके समानांतर पश्चिमी जर्मनी (जहाँ अब भी वाइमर-युग की परंपरा क़ायम थी) ने कुन्स्ट एम बाउ (वास्तुकला में कला) कार्यक्रम चलाया। दोनों जर्मनी कला पर ज़ोर दे रहे थे, पर उनके बीच राजनीतिक अंतर था। यह अंतर उनकी प्रणाली में नहीं, बल्कि इस बात में था कि दोनों राज्य अपने कलाकारों को दीवारों पर क्या और किसके लिए रंगने के लिए कह रहे थे। 1955 में यह स्पष्ट रूप से सामने आया। पश्चिम जर्मनी के शहर कासेल में पहली डोक्यूमेंटा प्रदर्शनी शुरू हुई। यह शहर पूर्वी जर्मनी सीमा से थोड़ी ही दूरी पर था। इस प्रदर्शनी की स्थापना की थी अर्नोल्ड बोडे ने। और यह दुनिया में समकालीन कला की उन प्रदर्शनियों में भी शामिल है जिन्हें बार-बार लगाया गया। समाजवादी खेमे के कलात्मक सिद्धांत की माँग थी कि श्रमिकों, किसानों और समाजवादी निर्माण का यथार्थवादी व सुलभ चित्रण जनता के बीच ले जाया जाए। इसके विपरीत, डोक्यूमेंटा प्रदर्शनी को शुरुआत से ही राज्य-विनियमित समाजवादी यथार्थवाद के बरक़स पश्चिम जर्मनी के सौंदर्यात्मक प्रतिसंतुलन के रूप में स्थापित किया गया। प्रदर्शनी ने ऐब्स्ट्रैक्ट (abstract) चित्रकारों – वासिली कैंडिंस्की, पॉल क्ली, मैक्स बेकमैन और बाद में जैक्सन पोलक और विलेम डी कूनिंग – आदि की कलाकृतियों को सामने रखा। इन कलाकारों को सीआईए के कांग्रेस फॉर कल्चरल फ्रीडम और म्यूज़ियम ऑफ़ मॉडर्न आर्ट (MoMA) के अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम द्वारा भी इसी युद्धोत्तर दशक के दौरान बढ़ावा दिया जा रहा था। लेकिन डीडीआर ने मज़दूर वर्ग के लिए सार्वजनिक कला का निर्माण किया; उनका उद्देश्य था कि कला को उस वर्ग के लिए सिरजा जाए जो स्वयं समाजवाद का निर्माण कर रहा था।

चार दशकों तक डीडीआर ने इस उद्देश्य से तक़रीबन दस हज़ार कलाकृतियाँ बनवाईं। भित्ति चित्रों जैसी बड़ी कलाकृतियों को ओपन कॉम्पीटिशन के ज़रिए बनावाया गया और अमूमन ये कलाकार-समूहों द्वारा बनाई गईं। यह भी एक कारण है कि कला की इस परंपरा में बुर्जुआ कला के इतिहास के मुक़ाबले रचनाकार का व्यक्तिगत स्वामित्व कम महत्व रखता है।

इस कार्यक्रम के ज़रिए समाज में एक व्यापक बदलाव लाने की कोशिश की जा रही थी: कला और उत्पादन, कलाकारों और श्रमिकों के बीच की खाई को कम करने की कोशिश। 1958 में कम्युनिस्ट पार्टी (एसईडी) की पाँचवीं पार्टी कांग्रेस में प्रथम सचिव वाल्टर उलब्रिच्ट ने कहा था कि ‘[मज़दूर वर्ग] को संस्कृति की ऊँची इमारतों पर धावा बोलना चाहिए और इन्हें अपना बना लेना चाहिए’। इसके अगले साल यही विचार पहले बिटरफ़ेल्ड सम्मेलन में पेश किया गया। सम्मेलन 24 अप्रैल 1959 को बिटरफ़ेल्ड केमिकल कंबाइन संयंत्र के संस्कृति भवन में आयोजित हुआ था। वहाँ एक मज़दूर-लेखक, वर्नर ब्रायनिग, ने नारा दिया ‘क़लम उठाओ, कॉमरेड!’। सम्मेलन ने लेखकों को कारखानों में जाने, चित्रकारों को ब्रिगेडों में शामिल होने और मज़दूरों को आर्ट स्टूडियो में जाने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में सरकारी इमारतों की दीवारें जनता का अख़बार बन गईं; और अलेक्ज़ेंडरप्लात्ज़ पर वोमाका की कलाकृति ‘उनज़र लेबेन’ उस अख़बर के पहले पन्नों में से एक थी।

ड्रेस्डन और आइज़नहुटनस्टाट की दीवारें

बर्लिन से ट्रेन लेकर दो घंटे की दूरी पर है ड्रेस्डन। वहाँ एक संस्कृति भवन है जिसे वोल्फगांग हैंश ने डिज़ाइन किया था और जो 1969 में बन कर तैयार हुआ। इस भवन की एक दीवार पर तीस मीटर चौड़ी व साढ़े दस मीटर लंबी एक कलाकृति है। 466 कंक्रीट पैनलों से बनी इस कलाकृति पर रंगीन काँच के टुकड़े चिपके हैं। इसका शीर्षक है: ‘डेर वेग डेर रोटेन फ़ाने‘ (‘लाल झंडे की राह’)। इसे 1968–69 के दौरान गेरहार्ड बोंडज़िन की ड्रेस्डन अकैडमी ऑफ़ फ़ाइन आर्ट्स के शिक्षकों व छात्रों के एक समूह ने बनाया था। यह कलाकृति जर्मन मज़दूर आंदोलन के इतिहास को बयान करती है: 1848 की क्रांतियाँ और ‘कम्युनिस्ट घोषणापत्र’ का प्रकाशन; जर्मनी की सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (SPD) की स्थापना; नवंबर क्रांति और क्रांतिकारी रोज़ा लक्समबर्ग और कार्ल लिब्कनेख्त की हत्या; स्पेनिश गृह युद्ध में जर्मन स्वयंसेवक; नाज़ीवाद के खिलाफ प्रतिरोध; और अक्टूबर 1949 में डीडीआर की स्थापना।

गेरहार्ड बोंडज़िन और सामूहिक, ‘डेर वेग डेर रोटेन फ़ाने’ (लाल झंडे की राह), 1969

यह कलाकृति श्लॉसश्ट्रासे बुलेवार से साफ़ देखी जा सकती है। इसके ठीक बीचों-बीच एक महिला का चित्र है, जिसका हाथ ऊपर उठा हुआ है; वह एक कारखाने के गेट के सामने खड़ी है; साथ में बैरिकेड पर सशस्त्र मज़दूर और लाल झंडे लिए सैनिक हैं – जहाँ कभी स्वस्तिक का निशान हुआ करता था। कंक्रीट पैनलों पर इन चित्रों को हड़ताल के पर्चों का इस्तेमाल कर बनाया गया है, जिन्हें इमारती स्तर पर पेश करने के लिए बड़ा (एन्लार्ज) किया गया था। बोंडज़िन कलेक्टिव ने यह भित्ति-चित्र 1969 की गर्मियों में डीडीआर की 20वीं वर्षगांठ के मौक़े पर पूरा किया था। तब से इसे एक सांस्कृतिक स्मारक घोषित किया गया है। इसके चारों ओर के भवन की दो बार मरम्मत की जा चुकी है, पहली बार 1990 के दशक की शुरुआत में, और दूसरी बार 2012–2017 में। दूसरी मरम्मत के बाद भवन का कॉन्सर्ट हॉल ड्रेस्डन फिलहारमोनिक ऑर्केस्ट्रा का दफ़्तर बन गया; लेकिन कलाकृति को हटाया या छेड़ा नहीं गया है।

ड्रेस्डन से उत्तर-पूर्व दिशा में चलते हुए आप आइज़नहुटनस्टाट शहर पहुँचेंगे। यहाँ डीडीआर ने अपना पहला सुनियोजित समाजवादी शहर स्तालिनश्टाट बसाया था। पहले यह जगह अविकसित थी, पर 1950 के बाद से आइज़नहुटनकोम्बिनाट ओस्ट इस्पात संयंत्र स्थापित किया गया, जिसके आस-पास यह शहर बसा, जहाँ युद्धोत्तर शरणार्थियों की एक पूरी पीढ़ी आकर बसी। शहर के टाउन हॉल से थोड़ी दूरी पर, लिंडेन-आली (लिंडेन रोड), जिसका पहले नाम था लेनिन-आली, पर स्थित उस समय के मैग्नेट डिपार्टमेंट स्टोर की उत्तरी दीवार पर, वोमाका की दूसरी भित्ति-कृति बनी है। 1965 में बनी इस कृति का शीर्षक है ‘फ्रीडेन दुर्च टेक्निशेस विसन, टेक्निशेन फोर्टश्रिट’ (‘तकनीकी ज्ञान, तकनीकी प्रगति के माध्यम से शांति’)। राज्य के झंडों की औद्योगिक पृष्ठभूमि के सामने एक मज़दूर का हाथ एक सफ़ेद कबूतर को उड़ाता हुआ; आस्तीन पर औज़ारों, मज़दूरों और तकनीकी श्रम की तस्वीरें। यह शांति की तस्वीर है – उस देश के लिए, जिसने द्वितीय विश्व युद्ध में पचास से सत्तर लाख लोगों को खो दिया था; जिसका पश्चिमी पड़ोसी 1955 में नाटो के तहत फिर से सशस्त्र हो चुका था; पर जिसके अपने बच्चे किंडरगार्टन में वह साझा भाषा सीख रहे थे जिसमें सफ़ेद कबूतर को शांति का दूत माना जाता है।

वाल्टर वोमाका, फ्रीडन दुर्च टेक्निशेस विसेन, टेक्निशेन फोर्टश्रिट (तकनीकी ज्ञान, तकनीकी प्रगति के माध्यम से शांति), 1965

विश्व शांति और अंतर्राष्ट्रीयतावाद

यह सफ़ेद कबूतर डीडीआर की सार्वजनिक कला में बार-बार दिखाई पड़ता है। बर्लिन में एक आम अपार्टमेंट की दीवार पर कलाकार ओरट्राउड लेर्च की काँच के टुकड़ों से बनी कृति फ्रीडेन्सटाउबे (शांति का कबूतर) इस प्रतिबद्धता का प्रतीक है। पाब्लो पिकासो ने 1949 की पेरिस शांति कांग्रेस के लिए सफ़ेद कबूतर का लिथोग्राफ चित्र बनाया था और वो परंपरा डीडीआर की सार्वजनिक इमारतों पर साफ़ दिखाई देती है। डीडीआर के कलाकारों ने सिरेमिक, काँच, और इनेमल आदि से सफ़ेद कबूतर बनाए। वे कलाकार एक ऐसे देश में अपनी कृतियाँ बना रहे थे, जहाँ ‘शांति’ देश की अपनी फासीवाद-विरोधी समझ से निकाला एक नीतिगत विषय था।

ओरट्राउड लेर्च, फ्रीडेन्सटाउबे (शांति का कबूतर), 1977

डीडीआर में शांति का प्रतीक केवल यह सफ़ेद कबूतर ही नहीं था। समय के साथ-साथ इस प्रतीक में तमाम देशों के लोगों के चित्र जुड़ते गए। जिससे शांति को उपनिवेशवाद-विरोध, मुक्ति, समाजवादी अंतर्राष्ट्रीयतावाद और वोल्करफ्रॉइंडशाफ़्ट (जन-मैत्री) से जोड़ा गया।

कलाकार विली नॉयबर्ट की इनेमल पेंटिंग -इंटरनेशनल सॉलिडारिटैट (अंतर्राष्ट्रीय एकजुटता) – सबसे पहले सुह्ल, थुरिंगिया के सिविक हॉल में लगाई गई थी। लेकिन 1990 के दशक की शुरुआत में इसे हटा दिया गया। 2010 में इसे थाले में एक बार फिर लगाया गया, यह वही औद्योगिक शहर है जहाँ नॉयबर्ट लंबे समय तक रहे थे और काम किया। यह कलाकृति शांति और मुक्ति को किसी अंतिम अवस्था के रूप में नहीं बल्कि ऐसी चीज़ के रूप में दिखाती है जो संघर्ष के माध्यम से अर्जित की जाती है: सफ़ेद कबूतर के पंखों के नीचे, दुनिया अंतर्राष्ट्रीय एकजुटता के एक क्षेत्र के रूप में प्रकट होती है।

अंतर्राष्ट्रीय वर्ग संघर्ष, मुक्ति की गतिशील प्रक्रिया और वोल्करफ्रॉइंडशाफ़्ट (जन-मैत्री), डीडीआर की सार्वजनिक संस्कृति में कई रूप में सामने आए। डीडीआर के अपने संसाधन सीमित थे, फिर भी उसने दुनिया भर में मुक्ति आंदोलनों और नए बने राष्ट्र-राज्यों का समर्थन किया – जिसमें स्कूलों, अस्पतालों, और कारखानों का निर्माण; हज़ारों छात्रों को निःशुल्क प्रशिक्षण देना; आंदोलन पत्रिकाएँ छापना और भेजना; तथा कुछ मुक्ति आंदोलनों के लिए पूर्वी जर्मनी में कार्यालय उपलब्ध कराना आदि शामिल था। इस एकजुटता कार्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा यह भी था कि इसे आम लोगों द्वारा कार्यस्थलों, स्कूलों और मोहल्लों में सामूहिक अभियानों के माध्यम द्वारा निर्मित व जारी रखा गया था।

‘सॉलिडारिटैट यूबेन!’ (एकजुटता का अभ्यास करो!) डीडीआर की सॉलिडारिटैट्सकोमिटी (एकजुटता समिति) का एक नारा था। यह समिति एक केंद्रीय समिति थी और तमाम एकजुटता कार्यों को एक सूत्र में बाँधने का काम करती थी। यह समिति जनता को उपनिवेश-विरोधी आंदोलनों और मुक्ति संघर्षों के बारे में जानकारी देने तथा उनके लिए सहयोग इकट्ठा करने हेतु देशव्यापी अभियान चलाती थी; एकजुटता कार्य का अर्थ समझाने तथा इन कार्यों को प्रचारित करने के लिए कलाकारों द्वारा निर्मित पोस्टरों व सूचना सामग्रियों का इस्तेमाल होता। व्यावहारिक एकजुटता के लिए दोनों ही बातें प्रमुख थीं: एक, यह जानना कि दुनिया में क्या हो रहा है और दूसरा, उस पर कार्रवाई करना।

उदाहरण के लिए, 1965 और 1989 के बीच, एकजुटता समिति ने जनता से लगभग 130 करोड़ डीडीआर मार्क (पूर्वी जर्मनी की मुद्रा) की मानवीय सहायता वियतनाम को भेजी – जिसमें एम्बुलेंस, प्रिंटिंग प्रेस व हनोई स्थित वियतनाम-जीडीआर मैत्री अस्पताल आदि शामिल थे। यह अस्पताल आज Việt Đức Hospital के नाम से जाना जाता है, और आज भी वियतनाम के प्रमुख शल्य चिकित्सा केंद्रों में से एक है। ऐसे अभियानों के ज़रिए, एकजुटता को पोस्टरों, टिकटों, प्रदर्शनियों और अन्य मुद्रित सामग्रियों के माध्यम से दृश्यमान बनाया गया। इस तरह अंतर्राष्ट्रीयता केवल भाषणों या राज्य समझौतों तक सीमित नहीं रही; यह शहरों की दीवारों पर, मुद्रित चित्रों में, और ‘योगदान’ के रोज़मर्रा के कार्यों में दिखाई देती थी। इस तरह एकजुटता का काम एक आशापूर्ण भविष्य बनाने के काम में के एक अहम हिस्सा बना।

विली नॉयबर्ट, इंटरनेशनल सॉलिडारिटैट (अंतर्राष्ट्रीय एकजुटता), 1977–1978

क्या बचा, क्या बर्बाद हुआ

1990 के बाद, एकीकृत संघीय गणराज्य जर्मनी (BRD) ने डीडीआर की सार्वजनिक सांस्कृतिक बुनियादी संरचना के बड़े हिस्से को बर्बाद करने का कार्य शुरू किया। उसी साल पश्चिमी जर्मनी के चित्रकार जॉर्ज बैज़ेलिट्ज़ ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की कि “डीडीआर में कोई कलाकार नहीं हैं”। इसके साथ ही लगभग एक दशक तक अख़बारों में बिल्डरस्ट्राइट विवाद (छवि विवाद) छिड़ा रहा। यह विवाद इस बात पर था कि पुनःएकीकरण के बाद पूर्वी जर्मनी की कला का मूल्यांकन कैसा किया जाए। बाउबेज़ोजेने कुन्स्ट (भवन निर्माण में कला का समावेशन) मूहिम के तहत बनी कई कलाकृतियों का एक बड़ा हिस्सा पेंट से ढँक दिया गया, अन्य कलाकृतियाँ इमारतों के नवीनीकरण की भेंट चढ़ गईं, और कई कलाकृतियाँ ‘डीडीआर प्रोपगंडा’ कहकर तोड़ दी गईं। हालाँकि, कुल कितनी कलाकृतियाँ ख़राब/ख़त्म की गईं, इसकी सटीक संख्या किसी के पास नहीं है।

पलास्ट डेर रिपब्लिक (गणतंत्र महल), डीडीआर का संसद भवन और सांस्कृतिक केंद्र, जो कि पुराने शाही महल (बर्लिनर स्टैडट्सच्लोस) के स्थान पर बना था, इस प्रक्रिया का सबसे दृश्यमान प्रतीक बना। कथित एस्बेस्टस संदूषण के कारण 1990 में इस इमारत को बंद कर दिया गया (हालाँकि एस्बेस्टस संदूषण को इसके पहले ही काफ़ी हद तक ख़त्म किया जा चुका था)। इसके बाद 2003 में जर्मनी की संघीय संसद (बुंडेस्टाग) ने इसे ध्वस्त करने का निर्णय लिया और 2006 से 2008 के बीच इसे गिरा दिया गया। इसके साथ ही इस इमारत में स्थित पलास्ट-गैलरी व उसमें मौजूद कलाकार फ्रिट्ज़ क्रेमर की स्थाई प्रदर्शनी भी ख़त्म हो गई। क्रेमर वही कलाकार हैं जिनके द्वारा बनाई बर्टोल्ट ब्रेख्त की मूर्ति बर्लिनर एन्सेम्बल के सामने खड़ी है। पलास्ट डेर रिपब्लिक की गैलरी में मौजूद उनकी स्थाई प्रदर्शनी का शीर्षक था ‘क्या कम्युनिस्टों को सपने देखने की अनुमति है?’ (Dürfen Kommunisten träumen?)। इस गैलरी में कई महत्वपूर्ण डीडीआर कलाकारों की कलाकृतियाँ शामिल थीं। 1990 के बाद, इन कलाकृतियों को संघीय संरक्षण के तहत गोदामों में रख दिया गया। पलास्ट डेर रिपब्लिक के स्थान पर अब हम्बोल्ट फोरम (Humboldt Forum) -एक संग्रहालय और सांस्कृतिक केंद्र- की नई इमारत बन चुकी है। इस बदलाव को लेकर बर्लिन में काफी विवाद हुआ है। आलोचकों का कहना है कि यह डीडीआर की स्मृति को जानबूझकर मिटाने तथा पुराने प्रशियन साम्राज्य की छवि को बहाल करने का प्रयास है। 6.8 करोड़ यूरो की भारी लागत से बना यह सांस्कृतिक केंद्र साल 2020 से अलग-अलग चरणों में आम जनता के लिए खोला गया।

जिन शहरों/जगहों में डीडीआर की कला व वास्तुकला उसके अंत के बाद भी दो दशकों तक बची रही, वहाँ अब उनके ऐतिहासिक व सांस्कृतिक मूल्य को पुन: मान्यता मिल रही है; साथ ही उन्हें संरक्षित करने की इच्छा भी बढ़ रही है। शायद तीस वर्षों तक सरकारी कटौतियों की बर्बरता ने लोगों में अपनी मानवता और गरिमा – और शायद समाजवाद – को याद रखने की आवश्यकता को बढ़ा दिया है। ब्रैंडेनबर्ग के बीसको कला अभिलेखागार में 1990 के बाद सार्वजनिक इमारतों से हटाई गईं तेईस हज़ार से अधिक डीडीआर कलाकृतियाँ रखी हैं। अब इन कलाकृतियों की पुनर्मूल्यांकन प्रदर्शनियाँ आयोजित की जा रही हैं; जैसे 2003 में बर्लिन के न्यू नेशनलगैलरी में आयोजित ‘कुन्स्ट इन डेर डीडीआर‘ (डीडीआर में कला) प्रदर्शनी; 2012 में वाइमर के न्यूज म्यूज़ियम में ‘अब्सचीड वॉन इकारस‘ (इकारस को विदाई: डीडीआर में दृश्य-संसार पर नया नज़रिया) प्रदर्शनी; और 2017 में पॉट्सडैम के म्यूज़ियम बारबेरिनी में ‘बिहाइंड द मास्क‘ (मुखौटे के पीछे: जीडीआर में कलाकार) प्रदर्शनी। इन प्रदर्शनियों ने ने उस बहस को एक नया मोड़ दे दिया है, जिसे चित्रकार जॉर्ज बैज़ेलिट्ज़ की घोषणा ने शुरू किया था।

डीडीआर कला के पुनर्मूल्यांकन के यह प्रयास केवल गोदामों से कलाकृतियों को निकालने या भित्तिचित्रों को सार्वजनिक दृष्टि में लौटाने तक सीमित नहीं हैं। ये प्रयास उस प्रश्न को भी फिर से उठा रहे हैं कि डीडीआर इन कलाकृतियों के ज़रिए क्या बनाने की कोशिश कर रहा था: एक ऐसा समाज, जिसमें कला निजी स्वामित्व व विलासिता की वस्तु नहीं, बल्कि मज़दूर वर्ग की रोज़मर्रा की शिक्षा, गरिमा, और कल्पना का हिस्सा हो।

डीडीआर को समाजवादी परंपरा के भीतर फिर से पढ़ा जा रहा है। बर्लिन स्थित ज़ेत्किन फोरम फॉर सोशल रिसर्च और इंटरनेशनेल रीसर्च सेंटर ऑन डीडीआर द्वारा किए जा रहे शोध इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं; जिन्होंने, ट्राईकॉन्टिनेंटल: सामाजिक शोध संस्थान के साथ मिलकर ‘डीडीआर पर अध्ययन’ सिरीज़ के तहत कई लेख प्रकाशित किए हैं। ये लेख आज के प्रगतिशील आंदोलनों के लिए समाजवादी राज्य डीडीआर के इतिहास, सिद्धांतों, व अनुभवों को समझने का ज़रिया बन सकते हैं।

स्नेह सहित,

ज़ेत्किन फ़ोरम फ़ॉर सोशल रिसर्च

सोवेटो पचास बरस बाद: जो दस्तावेज़ों में न मिले वह संघर्ष भुला दिया जाता है
यह कला बुलेटिन अब्दुल्ला इब्राहिम (1934-2026) को समर्पित है। वे दक्षिण अफ़्रीका के मशहूर जैज़ संगीतकार और नस्लभेद विरोधी कार्यकर्ता थे जिनका इसी महीने देहांत हो गया। जीते जी उन्होंने सांस्कृतिक अभिव्यक्ति के साधनों, ख़ासतौर से पीआनो, को राजनीतिक प्रतिरोध के सशक्त हथियार के रूप में इस्तेमाल किया। यही प्रतिरोध उनके गीत ‘सोवेटो’ में भी साफ़ झलकता है।

दक्षिण अफ़्रीका के शहर सोवेटो के ऑर्लैंडो वेस्ट इलाक़े में दो सड़कों, मोइमा और विलाकाज़ी, के कोने पर खड़े होकर देखें। बारह बरस के हेक्टर पीटरसन को 16 जून 1976, यानी आधी सदी पहले इसी महीने में, सुबह के साढ़े नौ बजे गोली मार दी गई थी। इसी जगह के क़रीब फ़ोटोग्राफ़र मसाना सैम्यूअल ‘सैम’ नज़ीमा ने अपने पेनटैक्स एस एल कैमरे और एक 50 मिमि लेंस से छह तस्वीरें ली थीं; इनमें से तीसरी तस्वीर दुनियाभर में देखी गई: अठारह साल के मबुइसा मखुबो हेक्टर के शरीर को उठाए भाग रहे थे, उनकी बहन एंटोनेट सिथोले उनके साथ भाग रही थी। उनके नीचे बिछी डामर की सड़क पर एक गहरी परछाईं पड़ रही थी। ये परछाईं कुछ बातों की गवाही दे थी – तस्वीर सुबह के वक़्त ली गई थी, सोवेटो रोड का वह ख़ास हिस्सा जहाँ यह घटना घटी और वह घड़ी जब रंगभेदी राज्यतंत्र ने एक स्कूली छात्र को गोली मारी।

16 जून 1976 को हेक्टर पीटरसन को मबुइसा मखुबो द्वारा उठाकर ले जाते हुए। साभार: सैम नज़ीमा

यह तस्वीर एक अंतर्राष्ट्रीय प्रतीक बन गई। 80 के दशक में अंतर्राष्ट्रीय रंगभेद-विरोधी आंदोलनों ने इसे अनगिनत बार पोस्टरों और टीशर्टों पर छापा, जिनमें एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के लोगों के साथ एकजुटता संगठन (OSPAAAL) और लंदन में रंगभेद-विरोधी आंदोलन (AAM) से लेकर बोत्सवाना के गैबोरोन में मेडू कला समूह (Medu Art Ensemble) आदि शामिल थे। इन सभी समूहों ने मिलकर रंगभेदी शासन की क्रूरता को दुनिया के सामने रखा और उसे हराने के लिए एक वैश्विक आंदोलन खड़ा करने में सहायता की। लेकिन यह बुलेटिन इस एक तस्वीर के बारे में नहीं है बल्कि फ़ोटोग्राफ़रों की उस पूरी पीढ़ी के बारे में है जिन्होंने नस्लभेद को अपनी तस्वीरों में क़ैद किया, उसमें निहित अंधकार को उजागर किया और उस मुक्ति संघर्ष को इतिहास के पन्नों के लिए दर्ज किया जो इस बर्बर शासन के ख़िलाफ़ लड़ा गया।

सोवेटो विद्रोह को तस्वीरों में उतारना

16 जून 1976 को 3,000 से 10,000 के बीच स्कूली छात्रों ने ग्यारह क़तारों में ऑर्लैंडो स्टेडियम की ओर मार्च निकाला। उनकी तात्कालिक शिकायत थी कि अफ़्रीकन स्कूलों में बिना सलाह-मशवरा किए शिक्षा का माध्यम अफ्रीकान्स बना दिया गया था। इसके अलावा उनकी व्यापक शिकायत बंटू शिक्षा के विरुद्ध थी – या, जैसा कि इसे दो दशक लगाकर तैयार करने वाले प्रधानमंत्री हेंड्रिक फर्वूर्ड कहते थे, एक ‘अलग और निम्न’ व्यवस्था, जिसे ब्लैक बच्चों को यह समझाने के लिए डिज़ाइन किया गया था कि उनके श्रम के अलावा उनके लिए कोई स्थान नहीं है। सोवेटो स्टूडेंट्स रिप्रेज़ेंटटिव काउन्सिल ने नेलेडी हाई स्कूल से 13 जून को मार्च निकालने का फ़ैसला किया। इस काउन्सिल का नेतृत्व कर रहे थे उन्नीस वर्षीय टेबोहो ‘त्सीत्सी’ माशिनिनी, उन्नीस वर्षीय मर्फ़ी मोरोबे और सोलह वर्षीय सेथ मज़ीबुको।

सुबह साढ़े नौ बजे पहली बार गोलियाँ चलाई गईं। पंद्रह साल लेस्ली ‘हेस्टिंग्स’ एनडलोवु मारे जाने वाले पहले छात्र थे; हेक्टर पीटरसन दूसरे। दिन ढलते-ढलते, सोवेटो में कम-से-कम तेईस छात्र मारे गए थे, इनमें से ज़्यादातर बच्चे थे। साल ख़त्म होते-होते, पूरे देश में 700 से ज़्यादा छात्रों की हत्या कर दी गई थी।

घुटनों के बल बैठकर लिखते छात्र, 60 का दशक, साभार: अर्नेस्ट कोल

इन छात्रों को फ़ोटोग्राफ़रों का साथ रहा। सैम नज़ीमा द वर्ल्ड  के लिए काम करते थे, यह उस समय देश का प्रमुख ब्लैक अख़बार था; पीटर माग़ुबाने रैंड डेली मेल के लिए तस्वीरें खींचते थे; और ऐल्फ़ कुमालो संडे टाइम्ज़ के लिए काम करते थे। इन्होंने तस्वीरें खींची। मार खाई। कुछ गिरफ़्तार भी हुए। लेकिन तमाम जोखिमों के बावजूद इन फ़ोटोग्राफ़रों ने हर संभव तरीक़े से नेगेटिव पहुँचाने का काम किया।

कुमालो सोवेटो में रहते थे और उन्होंने लगभग आधी सदी तक इस शहर को तस्वीरों में दर्ज किया। जिस रंगभेदी शासन को वे अपनी तस्वीरों के ज़रिए उजागर कर रहे थे उसने उन्हें प्रताड़ित किया। वे याद करते हैं ‘मुझे गिरफ़्तार किया गया, मारा गया। उन्होंने मेरा सिर फोड़ दिया’।

ये तस्वीरें सिर्फ़ सोवेटो में उस दिन हुई बर्बरता की गवाह भर नहीं हैं। क्रिस हानी बारागवानाथ अस्पताल में डॉक्टर मैल्कम क्लाइन ने पाया कि कुछ घायलों के ‘घाव अजीब’ थे: उनके शरीर के ऊपरी हिस्सों में गोली घुसने के छोटे छेद और निचले हिस्से से निकलने के बड़े छेद’ मिले। डॉक्टरों को बाद में समझ आया कि पुलिस हेलिकॉप्टरों से गोलियाँ चला रही थी। पुलिस ने गोलियों से घायल दाखिल हर मरीज़ के नाम की लिस्ट माँगी ताकि उन पर ‘दंगों’ के लिए कार्रवाई की जा सके, लेकिन डॉक्टरों और दाखिल करने वाले क्लर्कों ने मना कर दिया। बल्कि दाख़िले की वजह उन्होंने ‘फोड़े’ लिखा। क्लाइन ने कहा ‘ऐसा करके हमने अनगिनत मरीज़ों को दोबारा पुलिस की बर्बरता का सामना करने से बचाया’।

कैमरा मेरी बंदूक़ था

उस सुबह के बाद भी कैमरे चलते रहे, दशकों तक, तस्वीरें उन घटनाओं की दस्तावेज़ हो गईं तथा राजनीतिक शिक्षा, साझी स्मृति और प्रतिरोध का हिस्सा हो गईं। पीटर मगुबाने याद करते हैं कि सोवेटो में उस सुबह अपनी तस्वीर उतारे जाने के लिए मना करने वाले युवा प्रदर्शनकारियों से उन्होंने कहा था ‘जो संघर्ष दर्ज न किया जाए वह संघर्ष ही नहीं’। मगुबाने ने ख़ुद 1969 में अपनी तस्वीरों के लिए 586 दिन एकांत कारावास में बिताए, वे अमूमन बाइबल को खोखला करके उसमें कैमरा छिपा लिया करते थे।

ज़्वेलित्शा, किंग विलियम्स टाउन (अब क़ोंसे), पूर्वी केप, 1978 में अंतिम संस्कार जुलूस। साभार: पीटर मगुबाने

सोवेटो: द फ़्रूट ऑफ़ फ़ियर (1986) में छपी मुगबाने की तस्वीरों को देखें: मातम करने वालों से भरी एक बस, खिड़कियों से निकलती उनकी बुलंद मुट्ठियाँ, बस की छत पर बैठे और लोग; उनके पीछे गाड़ियों का एक क़ाफ़िला, उनके पीछे फैली पहाड़ियाँ। यह साल था 1978; जगह पूर्वी केप, स्टीव बीको का इलाक़ा। स्टीव उस ब्लैक कॉन्‌शस्‌नेस्‌ मूवमेंट [ब्लैक चेतना आंदोलन] के सह-संस्थापक थे जिसने सोवेटो विद्रोह को प्रेरित किया। बीको की सितंबर 1977 में पुलिस हिरासत में हत्या कर दी गई थी। यहाँ, मुगबाने ने रंगभेदी शासन के दौर में राजनीतिक प्रतिरोध के एक नए स्वरूप को दर्ज किया, जब सभाओं और जुलूसों पर प्रतिबंध लग गए तो अंतिम यात्राओं ने उनकी जगह ले ली। इसी तरह कैमरे ने भी एक नई भूमिका ले ली। जैसा कि मगुबाने ने कहा ‘मैं अपनी बंदूक़ लेके चल सकता था; कैमरा ही मेरी बंदूक़ था। मैं इस बंदूक़ से रंगभेद को मार सकता था’।

एक और तस्वीर देखें, यह अर्नेस्ट कोल ने ली थी। ब्लैक पुरुषों की एक क़तार, वे निर्वस्त्र थे और एक दीवार की ओर मुँह करके खड़े थे, उनके हाथ ऊपर थे और रंगभेदी प्रवासी मज़दूर प्रणाली के तहत खदानों में काम करने के लिए उनकी चिकित्सा जाँच की जा रही थी। लोगों को अलग-अलग श्रेणियों में रखने वाली व्यवस्था ने कोल के साथ भी ऐसा ही किया: अपने नेगेटिवों के साथ दक्षिण अफ़्रीका से बाहर जाने के लिए उन्हें एक पासपोर्ट की ज़रूरत थी, जिसके लिए उन्हें ख़ुद को फिर से ब्लैक से ‘कलर्ड’ [मिश्रित जाति] की श्रेणी में डलवाना पड़ा, यहाँ तक कि अपने नाम की वर्तनी ‘Kole’ से बदलकर ‘Cole’ करनी पड़ी ताकि यह अधिक इंग्लिश लगे। वे जिन तस्वीरों के नेगेटिव देश से बाहर ले जा पाए, वे 1967 में यूनाइटिड स्टेट्स में एक क़िताब के रूप में छपीं। क़िताब का नाम था हाउस ऑफ़ बॉन्डेज़  [ज़ंजीरों का घर], इसमें खदानकर्मियों वाली तस्वीर भी थी। इस क़िताब को दक्षिण अफ़्रीका में बैन कर दिया गया। दक्षिण अफ़्रीका एम्बसी ने कोल का पासपोर्ट रिन्यू करने से मना कर दिया जिस वजह से उन्हें सालों तक सड़कों पर रहना पड़ा। 1990 में दक्षिण अफ़्रीका के महानतम फ़ोटोग्राफ़रों में से एक ने न्यूयॉर्क में देशहीन व्यक्ति के रूप में दम तोड़ा। उनकी अस्थियाँ बाद में दक्षिण अफ़्रीका लाई गईं और मामेलोदी में दफ़नाई गईं।

रात में सफ़ाईकर्मी बोर्डरूम का टेबल साफ़ करते हुए, जोहंनेसबेरग, 1984। साभार: लेस्ली लॉसन

लेस्ली लॉसन की ली हुई एक तस्वीर है वर्किंग विमन (1985) [कामकाजी महिलाएँ]। लॉसन ने 80 के दशक के शुरुआती दौर में दक्षिण अफ़्रीका में काम करती हुई ब्लैक महिलाओं की तस्वीरें लीं, इनमें शहर के बाहरी श्वेत इलाक़ों के रसोईघरों में घरेलू कामगार महिलाएँ और फ़ैक्टरियों में उत्पादन लाइनों में काम कर रही मज़दूरों से लेकर श्वेत मालिकों के खेतों में काम करने वाली खेत मज़दूरों तक सब शामिल थीं। इस क़िताब में लेस्ली की तस्वीरों के साथ इन महिलाओं के अपने शब्द भी छपे जिनमें उन्होंने काम के घंटों, वेतन और काम पर जाने के सफ़र के बारे में बात की। ऐसा करके लेस्ली ने महिलाओं के उस श्रम को तस्वीरों में दर्ज किया जो रंगभेदी शासन की अर्थव्यवस्था को चलाता था। लेकिन यह श्रम उस दशक के प्रतिमा विज्ञान (आइकनोग्राफी) से लगभग ग़ायब था। लॉसन ने दक्षिण अफ्रीकी उच्च शिक्षा समिति (SACHED) के साथ काम किया, जो मज़दूरों का शिक्षा ट्रस्ट था, और “वर्किंग विमन” न केवल मज़दूरों के अध्ययन समूहों (स्टडी ग्रूप) के लिए एक शिक्षण टूल के रूप में काम आई बल्कि एक दस्तावेज़ी अभिलेख के रूप में भी।

संतु मोफोकेंग की 1986 की फोटोग्राफी शृंखला, ट्रेन चर्च को देखें। एक तस्वीर भोर में सोवेतो-जोहान्सबर्ग कम्यूटर लाइन के एक डिब्बे को कैद करती है: मज़दूर हाथ उठाए, गीत गा रहे हैं, जबकि एक व्यक्ति ट्रेन की भीतरी दीवार को हाथ से ड्रम की तरह बजा रहा है। कम्यूटर लाइन रंगभेदी अर्थव्यवस्था की दैनिक प्रणाली का हिस्सा थी, जो ब्लैक मज़दूरों को भोर से पहले और अंधेरे के बाद श्वेत शहर से ले जाती और लाती थी। यह एक चर्च में बदल गई थी, जहाँ अधिकतर मध्यम आयु वर्ग की महिलाएँ काम के कपड़ों में गाती थीं, प्रचार करती थीं और सांत्वना पाती थीं। यह “एक दैनिक अनुष्ठान” था, जैसा कि मोफोकेंग ने इसे कहा। रंगभेदी अर्थव्यवस्था के अमानवीय तर्कों के बावजूद, ब्लैक मज़दूर लगातार उस सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जीवन का सक्रिय निर्माण कर रहे थे, जो व्यवस्था उन्हें हासिल नहीं करने देती थी। मोफोकेंग ने कहा कि उनकी अपनी प्रतिबद्धता “सामान्य ब्लैक दक्षिण अफ़्रीकियों को जीवन के दैनिक काम-काज में व्यस्त” तस्वीरों में क़ैद करने की थी – जो अस्तित्व बनाए रखने और सामूहिक जीवन में छिपा प्रतिरोध का एक स्वरूप था।

पूजा करते हाथ, ट्रेन चर्च शृंखला से जोहान्सबर्ग-सोवेटो लाइन, 1986। साभार: संतु मोफोकेंग

इनमें से कोई भी तस्वीर अकेले सफल नहीं होती; सब ही इस सामूहिक जीवन में रची-बसी थीं और कई तो राजनीतिक संगठन में काम आईं। ओमर बादशाह का जन्म 1945 में डरबन के भारतीय समाज में हुआ। फ़ोटोग्राफ़र बनने से पहले वे मज़दूर संगठन कार्यकर्ता थे, और केमिकल वर्कर्स इंडस्ट्रीयल यूनीयन के पहले महासचिव थे। उन्होंने 1975 में अपना पहला कैमरा ख़रीदा ताकि फ़ैक्टरी के हालात की तस्वीरें ले सकें और मज़दूरों को जागरूक कर सकें। 1981 में बादशाह ने एफ़्रापिक्स नाम के कलेक्टिव के गठन में मदद की। यह लगभग चालीस महिला और पुरुष फ़ोटोग्राफ़रों का समूह था जो जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ़्रीका के चर्चों की काउन्सिल के खोत्सो हाउस से काम करता था, इसके डार्करूम (वे अंधेरे कमरे जहाँ नेगेटिव से तस्वीरें तैयार की जाती हैं) डरबन और केप टाउन में थे। खोत्सो हाउस पर छापा मारा गया था और 1986 में इस पर बमबारी भी की गई।

इन तमाम तस्वीरों और राजनीतिक कार्यों को एक कड़ी जोड़ती थी ब्लैक चेतना, एक आंदोलन और वे विचार जिन्हें स्टीव बीको ने सबसे पहले सुसंगत रूप से पेश किया था। दक्षिण अफ्रीकी छात्र संगठन के 1973 के नीति घोषणापत्र में, बीको ने लिखा कि ब्लैक चेतना आंदोलन “ब्लैक समुदाय को उनके स्वयं में, उनके प्रयासों, उनके मूल्य-तंत्रों, उनकी संस्कृति, उनके धर्म और उनके जीवन-दृष्टिकोण के प्रति एक नए स्वाभिमान से भरना चाहता है”। बीको द्वारा परिभाषित ‘ब्लैक व्यक्ति’ एक राजनीतिक श्रेणी थी, जिसमें वे सभी आते थे जिन्हें रंगभेदी राज्य ने अपनी गैर-श्वेत श्रेणियों में रखा था – खानों और टाउनशिप के अफ्रीकी मज़दूर, केप की फैक्ट्रियों और बंदरगाहों के कलर्ड मज़दूर, भारतीय और चीनी बंधुआ मज़दूरों के वंशज, जिन्हें ब्रिटेन ने गन्ना काटने या सोने की खानों में काम करने के लिए भेजा था। उन्होंने इन सभी को उस बहुमत के रूप में रखा जो श्वेत पूँजी से उनके संबंध द्वारा परिभाषित था। इसी कारण, बीको ने जोर देकर कहा, “ब्लैक समुदाय के विभिन्न वर्गों के बीच ब्लैक एकजुटता के महत्व को कम नहीं आँका जाना चाहिए”। रंगभेद-विरोधी आंदोलन की तस्वीरें भी पूरे औपनिवेशिक दृश्य और नस्लीय व्यवस्था को साफ़-साफ़ पेश करने और उसे ध्वस्त करने के लिए एकजुटता बनाने से जुड़ी थी।

बर्बरता को छिपाने की कोशिश

आज पचास साल बाद और रंगभेद के कानूनी अंत के तीन दशक से भी अधिक समय बाद, नस्ली-पूँजीवादी व्यवस्था अभी भी बनी हुई है। हेक्टर पीटरसन की तस्वीर और सोवेतो में 16 जून की वार्षिक स्मृति दक्षिण अफ्रीका, पूरे महाद्वीप और पूरे प्रवासी समुदाय में नई पीढ़ियों को मुक्ति के अधूरे काम के लिए उनके अपने संघर्षों में प्रेरित करती रहती है।

डीप्स्लूट, जोहान्सबर्ग में युवा, रात के आकाश के विरुद्ध छायाचित्र, 1970 के दशक। साभार: एल्फ कुमालो

यह संघर्ष केवल दक्षिण अफ़्रीका तक सीमित नहीं है। अक्टूबर 2023 में अमेरिका-समर्थित इज़राइली जनसंहार शुरू होने के बाद से, दो सौ से अधिक फ़िलिस्तीनी पत्रकार – जिनमें फोटोग्राफ़र भी शामिल हैं – मारे गए हैं। जिन लोगों ने दुनिया को ग़ज़ा को देखते रहने के लिए मजबूर किया है, उनमें बिसान ओव्दा शामिल हैं, जिनके ग़ज़ा से रोज़ आने वाल सोशल मीडिया वीडियो करोड़ों लोगों तक पहुँचे हैं। इसी तरह वाएल दहदूह, अल जज़ीरा के ब्यूरो प्रमुख,  ने जनवरी 2024 में अपने बेटे, कैमरामैन हमज़ा दहदूह, को दफनाने के बाद भी रिपोर्टिंग जारी रखी। उनके साथ असंख्य फ़िलिस्तीनी फोटोग्राफ़र, पत्रकार और आम लोग हैं, जो अपनी दुनिया की बर्बादी को देख भी रहे हैं और उसका लेखा-जोखा भी बना रहे हैं। ट्राईकॉन्टिनेंटल की डोसियर, Despite Everything: Cultural Resistance for a Free Palestine, नक़बा के बाद से प्रतिरोध का दस्तावेज़ीकरण करने वाले फ़िलिस्तीनी सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं की लंबी यात्रा का पता लगाती है, और इस बात पर जोर देती है कि दस्तावेजीकरण के बिना कोई संघर्ष नहीं है।

जैसा कि मिरियम मेकबा ‘सोवेतो ब्लूज़‘ में गाती हैं, राज्य ने उस जनसंहार को “शहर के बीच थोड़ी-सी बर्बरता” बनाकर कमतर आँकने की कोशिश की। पचास साल बाद, तस्वीरें, गीत, गवाहियाँ और संघर्ष के अभिलेख उस मिटाने की कोशिश को विफल कर रहे हैं।

बच्चों को मालिक का एक ख़त मिला

उसमें लिखा था: खोसा, सोथो, ज़ुलु अब और नहीं

बच्चों ने फ़रमान अस्वीकार किया, उन्होंने जवाब भेजा

तब पुलिसवाले उतरे बचाव में

बच्चे हवा में उछाले जा रहे थे, गोलियाँ, वो मर रहे थे

माएँ चिल्ला रही थीं, रो रही थीं

पिता शहरों में काम कर रहे थे

शाम के अख़बार ने कहा:

बस ज़रा-सी बर्बरता, शहर के बीचोंबीच

एकजुटता में,

टिंग्स चक

कला निर्देशक, ट्राईकॉन्टिनेंटल: सामाजिक शोध संस्थान

क्रांति सिर्फ़ संस्कृति और विचारों से ही जन्म लेती है
‘पोर क्यू कैंटामोस / कैनसियोन नुएवा’ (हम क्यों गाते हैं / नया गीत) सुनिए, जो ‘ए डोस वोसेस’ (दो आवाज़ों में) से लिया गया है। यह मारियो बेनेदेत्ती और डैनियल विग्लियेट्टी के बीच एक सहयोग है, जिसमें बेनेदेत्ती द्वारा ‘पोर क्यू कैंटामोस’ का पाठ और विग्लियेटी का गीत ‘कैनसियोन नुएवा’ एक साथ प्रस्तुत किए गए हैं।

लैटिन अमेरिका में जनता के आंदोलनों की राह और उनकी संस्कृति का विकास हमेशा से आपस में घुले-मिले रहे हैं। पंद्रहवीं और सोलहवीं सदी में स्पैनिश और पुर्तगाली उपनिवेशवाद से लेकर उन्नीसवीं सदी के स्वतंत्रता आंदोलनों और 1823 के मोनरो सिद्धांत के दौर तक लैटिन अमेरिका के लोगों ने वर्चस्व के हर रूप का विरोध किया है। क्यूबा की आज़ादी के संघर्ष के प्रमुख नेता जोस मार्टी ने 1891 में इस महाद्वीप की राजनीतिक और सांस्कृतिक एकता के बारे में नुएस्ट्रा अमेरिका (हमारा अमेरिका) नाम से एक निबंध लिखा। यह लैटिन अमेरिकी जनता के प्रतिरोध की सबसे सशक्त अभिव्यक्तियों में से एक है।

मार्टी के लिए नुएस्ट्रा अमेरिका सिर्फ़ उस विशाल भौगोलिक क्षेत्र का नाम नहीं था जो रीओ ग्रांडे से लेकर मैगलन जलडमरूमध्य’ तक फैला हुआ है, बल्कि यह इस महाद्वीप के इतिहासों, संस्कृतियों और संघर्षों में रचा-बस एक सांस्कृतिक प्रोजेक्ट है। यह मार्टी के चिंतन की साम्राज्यवाद-विरोधी ताकत थी: लैटिन अमेरिका ख़ुद को जानकर ही ख़ुद को मुक्त कर सकता था, उन स्वदेशी, अफ्रीकी, किसान और लोकप्रिय जड़ों को पहचानकर जिनका उपनिवेशवाद और बुद्धिजीवियों के एक वर्ग ने तिरस्कार किया था।

जैसा कि मार्टी ने नुएस्ट्रा अमेरिका में लिखा: ‘एक समस्या के सभी पहलुओं को जान लेने के बाद उन्हें हल करना, उन्हें बिना जाने हल करने से आसान होता है।… समझ तैयार करना ही समस्या को हल करना है। और इस समझ के साथ किसी देश को जानना और उस पर शासन करना ही निरंकुशता से मुक्ति पाने का एकमात्र उपाय है’। लैटिन अमेरिका के पूरे इतिहास में इस स्व-ज्ञान को पुनरुत्पादित करने का एक प्रमुख साधन यहाँ का साहित्य रहा है। कविताओं, उपन्यासों, निबंधों और गीतों के ज़रिए इस महाद्वीप के लोगों ने अपने यथार्थ को प्रस्तुत किया है। यह प्रस्तुति अमूर्त नहीं बल्कि उनके भोगे गए अनुभव हैं।

लेखक ट्रक द्वारा मिनास दे फ्रियो, क्यूबा की यात्रा करते हुए, तिथि अज्ञात। स्रोत: रेविस्ता कासा दे लास अमेरिकास।

बीसवीं सदी के उत्तरार्द्ध में लैटिन अमेरिका में गहन राजनीतिक और सामाजिक परिवर्तन हुए। 1959 में क्यूबा की क्रांति ने इस टापू देश को यूनाइटिड स्टेट्स (यूएस) की अधीनता से निकाला और एक ऐसे समाजवादी परिवर्तन की प्रक्रिया की शुरुआत की जो आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक जीवन का पुनर्निर्माण करना चाहती थी। इसने इस क्षेत्र की अन्य संघर्षरत जनता को उम्मीद दी। इसके जवाब में यूएस ने अपना साम्राज्यवादी हमला और तीखा कर दिया: नुएस्ट्रा अमेरिका में 1961 में यूएस ने क्यूबा के ख़िलाफ़ बे ऑफ़ पिग्स असफल आक्रमण में सहयोग दिया, 1964 ब्राज़ील में सैन्य तख़्तापलट की कोशिश का समर्थन किया, 1973 से पहले चिली में साल्वाडोर अलेंदे की सरकार को अस्थिर करने की कोशिशें कीं, और 1970 के दशक में पूरे महाद्वीप में तानाशाहों के पक्ष में और विद्रोहों को दबाने के लिए आक्रामक कार्यक्रमों को समर्थन दिया।

इस पृष्ठभूमि में, साहित्य प्रतिरोध में अपनी अहम भूमिका निभाता रहा, ख़ासतौर से 1960 और 1970 के दशक में लैटिन अमेरिका में बेहद तेज़ी से बढ़ती साक्षरता के दौरान। इस दौर में कई लेखकों को अंतर्राष्ट्रीय ख्याति मिली। इस दौर में कला और राजनीति के अंतरसंबंध पर हमेशा से चली आ रही बहस एक बार फिर उभरी। लैटिन अमेरिका के इस दौर में इस बहस के केंद्र में थी क्यूबा की क्रांति और इसकी सांस्कृतिक नीति।

क्रांति के पहले साल में नई सरकार ने कई सांस्कृतिक संस्थानों की स्थापना की, इनमें शामिल थे नेशनल थिएटर, क्यूबन इंस्टिट्यूट ऑफ़ सिनेमैटोग्राफ़िक आर्ट एंड इंडस्ट्री (आईसीएआईसी), और कासा दे लास अमेरिकास। हायदी संतामारिया के नेतृत्व में कासा दे लास अमेरिकास लैटिन अमेरिका में संस्कृति, कला और साहित्य के बारे में विचार का एक अनिवार्य केंद्र बना। उरुग्वे के लेखक मारियो बेनेदेत्ती (1920-2009) ने कासा के राजनीतिक और सांस्कृतिक काम में बहुत अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पूरे लैटिन अमेरिका में साहित्य को प्रतिरोध के क्षेत्र के रूप में स्थापित करने में मदद की। बीसवीं सदी के उत्तरार्द्ध के अन्य कई लैटिन अमेरिकी लेखकों की ही तरह मारियो का साहित्यिक और राजनीतिक विकास भी कासा दे लास अमेरिकास से अभिन्न रूप से जुड़ा हुआ था।

कासा की पत्रिका रेविस्ता कासा दे लास अमेरिकास पहली बार 1960 में छपी। इसने लैटिन अमेरिकी और कैरिबियाई संस्कृति के मुक्ति से जुड़े पहलू को फैलाने और विकसित करने में केंद्रीय भूमिका अदा की। ऐसा करके इसने एक नए समाज के निर्माण में अपना योगदान दिया।

इन संस्थानों के गठन के साथ-साथ, 1961 में फ़िदेल कास्त्रो ने अपने भाषण पलाब्रास ए लॉस इंटेलेक्चुअल्स (बुद्धिजीवियों के लिए कुछ शब्द) में क्रांति की सांस्कृतिक नीति की आधारशीला की रूपरेखा पेश की। कोनराडो बेनीतेज़ ब्रिगेड जैसे कार्यक्रम क्यूबा के साक्षरता अभियान के केंद्र में थे, और इसके साथ ही क्लासिकल साहित्यिक रचनाओं की लाखों प्रतियों का मुफ़्त वितरण संस्कृति को लोगों के एक अधिकार के तौर पर स्थापित करने की व्यापक कोशिश का अहम अंग बना। ग़ौरतलब है कि क्रांति की प्रक्रिया में जो पहली किताब छापी और बाँटी गई वह थी मिगुएल दे सर्वेंट्स की डॉन क्विक्सोट।

लेकिन इसके साथ क्यूबा के ख़िलाफ़ यूएस का साम्राज्यवादी हमला भी सांस्कृतिक क्षेत्र तक फैल गया। कासा दे लास अमेरिकास के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए सीआईए के पैसे से चलने वाली कांग्रेस फ़ॉर कल्चरल फ़्रीडम ने 1966 में पेरिस से मुंडो नुएवो (नई दुनिया) नाम की पत्रिका निकाली। इस पत्रिका के निदेशक थे उरुग्वेयाई आलोचक एमीर रोद्रिगेज़ मोनेगाल। इस पत्रिका ने ख़ुद को एक स्वतंत्र साहित्यिक पत्रिका के रूप में पेश करते हुए लैटिन अमेरिका में तेज़ी से उभर रहे लेखकों को क्यूबाई क्रांतिकारी प्रोजेक्ट से हटाकर उदार कम्युनिज़म-विरोधी ख़ेमे में ला दिया।

जैसे-जैसे पूरे महाद्वीप में क्रांति और प्रति-क्रांति के बीच टकराव हुए, वैसे-वैसे लेखकों ने क्यूबा में समाजवाद के निर्माण और शीतयुद्ध के दौरान यूएस द्वारा किए गए सांस्कृतिक हमले, दोनों पर अलग-अलग राय देनी शुरू कर दी। लैटिन अमेरिका में लेखन में आए ज़बरदस्त उत्थान के दौर के प्रमुख लेखक, जैसे जूलियो कोर्टाज़ार, मारियो वर्गास ल्योसा, गेब्रियल गार्सिया मार्केज़ और कार्लोस फुएंतेस, इस बहस में ख़ास और कभीकभार अंतर्विरोधी तौर पर शामिल हुए। इससे यह उजागर हुआ कि साहित्य और कला अपने दौर के व्यापक राजनीतिक संघर्षों से अछूते नहीं रह सकते।

इसी संदर्भ में वर्ग संघर्ष में बेनेदेत्ती द्वारा प्रतिपादित लेखक की भूमिका विशेष रूप से महत्वपूर्ण हो जाती है। हवाना में कल्चरल कांग्रेस के बाद 1968 में क्यूबा  पत्रिका को दिए एक साक्षात्कार में बेनेदेत्ती ने यह राय पेश की:

अगर हर क्रांतिकारी का यह फ़र्ज़ है कि क्रांति लाने के लिए काम किया जाए, तो उसी तरह हर लेखक का फ़र्ज़ है साहित्य रचना … साहित्य, अन्य कार्यों के साथ-साथ, इंसान के वैचारिक पटल का विस्तार करता है। लोग महान साहित्य के अर्थों – अंतिम या फ़ौरी – को जहाँ तक समझ पाते हैं, वे हमारे संघर्षों के क़रीब आते हैं। और अगर वे दुश्मन द्वारा उन पर थोपे गए अलगाव का विश्लेषण कर पाएँ तो यह क़रीबी और गहरी हो जाती है। इसलिए, हम जुझारू लेखकों पर कोई संकीर्ण थीम या सामान्य दृष्टिकोण थोपने की कोई ज़रूरत महसूस नहीं करते।

इसलिए, साहित्य की संभावना लेखक की राजनीतिक राय से आगे जाती है, हालाँकि साम्राज्यवाद के तेज़ हमलों के दौर में, ये राय राजनीतिक प्रक्रियाओं को मज़बूत या कमज़ोर करने के लिए अहम हो जाती हैं। बेनेदेत्ती का कहना यह था कि साहित्य की क्रांतिकारी ताक़त किसी निर्देशित थीम, विधा या नारे तक सीमित नहीं की जा सकती। साहित्य लोगों के वैचारिक पटल को फैलाता है, अलगाव को पहचान पाने की उनकी क्षमता को धार देता है और उन्हें अपनी व्यवस्थित, कल्पनात्मक और भावनात्मक शक्ति के ज़रिए संघर्षों के नज़दीक लाता है।

संस्कृति विलासिता की वस्तु नहीं, एक अधिकार है

मारियो बेनेदेत्ती लैटिन अमेरिका के बीसवीं सदी के सबसे महत्वपूर्ण लेखकों में से एक हैं। कविता, उपन्यास, कहानी और निबंध, सभी विधाओं में इन्होंने एक सीधी और बेहद मानवीय शैली का विकास किया जिसने उरुग्वे और बाक़ी लैटिन अमेरिका की सामाजिक और भावनात्मक पेचीदगियों को उजागर किया।

अपने साहित्यिक योगदान के अलावा बेनेदेत्ती ने लैटिन अमेरिकी वामपंथ की सांस्कृतिक और राजनीतिक ज़िंदगी में भी एक केंद्रीय भूमिका निभाई। कासा दे लास अमेरिकास के साथ उनके जुड़ाव ने – पहले इसके साहित्य पुरस्कार के लिए निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में और बाद में सेंटर फ़ॉर लिटरेरी रिसर्च (साहित्यिक अनुसंधान केंद्र) के संस्थापक और निदेशक के रूप में – एक ऐसी लैटिन अमेरिकी साहित्यिक संस्कृति के विकास में योगदान दिया, जो यूरोपीय साहित्यिक परंपराओं को स्वीकार करते हुए भी, नुएस्ट्रा अमेरिका के राजनीतिक, सौंदर्यात्मक और सांस्कृतिक महत्व पर ज़ोर देती थी। इस अनुभव ने लैटिन अमेरिकी पाठकों और क्रांतिकारी प्रक्रियाओं के साथ संवाद में साहित्यिक अभ्यास पर उनके चिंतन को गहरा किया, बिना साहित्य को कठोर नियमों या हठधर्मिता में सीमित किए। क्रांतिकारी प्रक्रियाओं में बुद्धिजीवियों और सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं की भूमिका पर उनके विचार विशेष रूप से महत्वपूर्ण बने हुए हैं।

1968 में कल्चरल कोंग्रेस ऑफ़ हवाना में बेनेदेत्ती ने बुद्धिजीवियों और कार्यकर्ताओं के बीच के तनाव के बारे में बात रखी। ऐसे समय में जब राजनीतिक संघर्षों का स्वरूप मुख्य रूप से हथियारबंद था, बुद्धिजीवियों और कलाकारों से अमूमन लड़ाई में सीधे शामिल होने की माँग की जाती थी। बेनेदेत्ती के लिए वैचारिक काम अपने आप में क्रांतिकारी प्रक्रिया का एक ज़रूरी हिस्सा था। उनका मत था कि बुद्धिजीवी ‘अपने मूल अर्थ में ही परंपरा-विरोधी होता है, अपने सामाजिक परिवेश का आलोचक होता है, और बेहतरीन याददाश्त वाला गवाह’।

उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि संस्कृति विलासिता की वस्तु नहीं बल्कि एक अधिकार है। ‘एक कलाकार जो अपने सपने देखने, सौंदर्य रचना, कल्पना के निर्माण के अधिकार की रक्षा उसी दृढ़ संकल्प और विश्वास से करता है जितना कि अपने भोजन, मकान और स्वास्थ्य के अधिकार की रक्षा करता है – सिर्फ़ वही कलाकार अपनी रचनाओं को किसी विलासिता की वस्तु की बजाय एक आवश्यकता के तौर पर पेश करने की क्षमता रखता है, सिर्फ़ अपने लिए नहीं बल्कि दूसरों के लिए भी।’

इस तरह बेनेदेत्ती के मुताबिक़ क्रांतिकारी संस्कृति को राजनीतिक संघर्ष से गौण नहीं माना जा सकता था। कला, साहित्य और कल्पना भी उस शक्ति का हिस्सा थे जिनसे लोगों के लिए अपनी परिस्थितियों की व्याख्या करना, अपनी गरिमा की रक्षा करना और नए समाज के लिए संघर्ष करना संभव हुआ।

पुरस्कार के निर्णायक मंडल में बेनेदेत्ती, हायदी संतामारिया और अलेहो कारपेंटियर के साथ, 1978। स्रोत: फुंडासियोन मारियो बेनेदेत्ती।

बेनेदेत्ती के साहित्य का सबसे बड़ा हिस्सा उनकी कविताएँ हैं। उनके पूरे साहित्य में उन्होंने कई विधाओं में लिखने का प्रयास किया, जिनमें हाइकू भी शामिल हैं, इनके ज़रिए उन्होंने साधारण जीवन की विविधता को चित्रित किया। उनकी कविता में, उनके अधिकांश लेखन की तरह, सबसे बढ़कर निकटता और एकजुटता की एक नीति दिखाई देती है, जैसा कि उनके एक हाइकु (हाइकै) में देखा जा सकता है:

la más cercana

de todas las fronteras

es con mi prójimo

सब सरहदों में से

सबसे नज़दीक है

मेरे पड़ोसी के साथ वाली सरहद

उनका गद्य भी उनके साहित्यिक योगदान का एक अहम हिस्सा है। नौ से अधिक संग्रहों में, उन्होंने स्मृति, उरुग्वे में तानाशाही के तहत जीवन, प्रेम, और दैनिक अस्तित्व की अंतरंग बनावट जैसे विषयों पर लिखा, जिससे व्यक्तिगत लगने वाले अनुभवों को राजनीतिक आधार मिला। ‘मोंतेविदियानोस’ (मोंतेविदियावासी), ‘जियोग्राफियास’ (भूगोल), और ‘बुजोन दे तिएम्पो’ (समय का मेलबॉक्स) जैसे उनके कहानी संग्रह, साथ ही उपन्यास ‘प्रिमावेरा कॉन उना एस्किना रोटा’ (टूटे शीशे में वसंत) यह दर्शाते हैं कि उनके लेखन में भावनात्मकता और राजनीति कैसे अविभाज्य हैं।

बेनेदेत्ती का जीवन और साहित्य संस्कृति और कला के साथ एक संघर्षशील (मिलिटेंट) जुड़ाव को दर्शाते हैं, जो क्रांतिकारी निर्माण के मूलभूत आयाम हैं। उनकी कविता और गद्य सूक्ष्म और गहन दोनों हैं, जो एक नए समाज में एक नए मनुष्य के निर्माण के विरोधाभासों को उजागर करते हैं।

हम किस लिए गाते हैं?

इक्कीसवीं सदी में वर्ग संघर्ष की गतिशीलता तीव्र बनी हुई है। पतनशील यूएस साम्राज्य फ़िलिस्तीन से लेकर वेनेजुएला और क्यूबा तक, वैश्विक दक्षिण के क्षेत्रों और लोगों के खिलाफ अपने हमले तेज़ कर रहा है, लेकिन इन क्षेत्रों के लोगों ने भी अपना प्रतिरोध जारी रखा हुआ है। ‘विचारों और भावनाओं की लड़ाई’, जैसा कि इसके बारे में फ़िदेल ने कहा था, बहुत तेज़ी से हमारे दौर के केंद्र में आ गई है।

एक लेखक और क्रांतिकारी दोनों रूपों में मारियो बेनेदेत्ती की विरासत यह समझने के लिए बेहद अहम है कि एक बुद्धिजीवी सिर्फ़ एक संस्कृतिकर्मी के रूप में ही काम नहीं कर सकता बल्कि क्रांतिकारी प्रक्रिया के भीतर एक संगठनकर्ता के तौर पर भी काम कर सकता है। कासा दे लास अमेरिकास अब भी नुएस्ट्रा अमेरिका में सबसे ज़रूरी सांस्कृतिक संस्थानों में से एक बना हुआ है। यह ऐसी कला के निर्माण को प्रोत्साहन देता है जिसकी जड़ें हमारे लोगों के अनुभवों में हो और ऐसा करके यह उस विश्वास को ज़िंदा रखे हुए है कि संस्कृति राजनीतिक संघर्ष से अलग नहीं है बल्कि इसका एक अनिवार्य स्वरूप है।

इस समय जब यूएस ने घेरेबंदी, प्रतिबंधों और दुनिया से काट देने की नीति के ज़रिए क्यूबा को बर्बाद करने के प्रयास तेज़ कर दिए हैं, ऐसे में क्यूबा की क्रांति की लौ को जलाए रखने के लिए ज़रूरी है कि जन संगठनों की ओर से इसके साथ एकजुटता दिखाई जाए। ऐसा करने से मौजूदा और आने वाली नस्लें भी इस संघर्ष को जारी रखेंगी। जैसा कि बेनेदेत्ती अपनी एक कविता में सवाल करते हैं ‘हम किस लिए गाते हैं?’

Cantamos porque llueve sobre el surco

Y somos militantes de la vida

Y porque no podemos ni queremos

Dejar que la canción se haga ceniza

हम गाते हैं ताकि खेत में पड़ती रहे बारिश

और ज़िंदगी के लिए लड़ने वाले हम

न चाहते हैं और न होने देंगे

कि गीत राख़ हो जाएँ

स्नेह सहित,

मिगेल योशिदा

ट्राईकॉन्टिनेंटल: सामाजिक शोध संस्थान में कला और संस्कृति विभाग और नुएस्ट्रा अमेरिका कार्यालय के सदस्य; एक्सप्रेसाओ पोपुलर, ब्राजील में संपादक।