Skip to main content

शोषण की दर: आईफ़ोन का उदाहरण

नोटबुक संख्या 2 ऐपल के आईफ़ोन की हालिया उत्पादन प्रक्रिया का खाका खींचती है। हम सिर्फ ऐपल की उत्पादन प्रक्रिया तक सीमित रहने के बजाय मुनाफ़ा और शोषण की आन्तरिक कार्यप्रणाली का विश्लेषण करेंगे। हमारी दिलचस्पी सिर्फ़ ऐपल और आईफ़ोन में ही नहीं है, बल्कि हम इन जैसे परिष्कृत इलेक्ट्रानिक उपकरणों की उत्पादन प्रक्रिया में होने वाले शोषण की दर का मार्क्सवादी विश्लेषण करेंगे। हमारा विश्वास है कि शोषण की दर को मापने की विधि सीखने के लिए ऐसा करना जरूरी है ताकि हम सटीक तरीके से जान पायें कि हर साल उत्पादित होने वाले सामाजिक धन में मज़दूरों का योगदान कितना होता है।