9 जुलाई 2022 को, कोलंबो, श्रीलंका की उल्लेखनीय तस्वीरें सोशल मीडिया पर घूम रही थीं। हजारों लोग राष्ट्रपति भवन में घुस गए थे और उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को वहाँ से निकलने पर मजबूर कर दिया। श्रीलंका में गाले फेस ग्रीन पार्क और अन्य स्थानों पर ये लोग इतनी बड़ी संख्या में इसलिए इकट्ठे हुए थे क्योंकि देश की आर्थिक स्थिति असहनीय रूप से ख़राब हो चुकी थी। श्रीलंका का शासक वर्ग अपने कम-मूल्य वाले उत्पादों के विदेशी खरीदारों और कर्ज को सब्सिडी देने वाले विदेशी उधारदाताओं पर अपनी निर्भरता को ख़त्म करने में असमर्थ रहा है – या शायद वो ऐसा करना ही नहीं चाहता।